दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा... कोटा में बेकाबू होकर खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 8 की मौत

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कराड़िया के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. दिल्ली से मुंबई जा रही सवारियों से भरी एक बस अचानक बेकाबू होकर खाई में गिर गई.

Advertisement
बस में भोपाल के 21 लोग सवार थे. (Photo: ITG) बस में भोपाल के 21 लोग सवार थे. (Photo: ITG)

चेतन गुर्जर

  • कोटा,
  • 17 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:36 AM IST

राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. सवारियों से भरी एक बस अचानक बेकाबू होकर खाई में गिर गई. इस घटना में 8 लोगों के मौत की जानकारी सामने आई है.

जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया ने हादसे में 8 लोगों की मौत की पुष्टि की है. बस में भोपाल के 21 लोग सवार थे, जिनमें बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल थे. वे भोपाल से खाटूश्यामजी दर्शन करने जा रहे थे. 

Advertisement

इस बीच, घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया और कोटा रेंज आईजी हरेंद्र महावर एमबीएस अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »