'फ्लाइट में बम है...', अहमदाबाद-हैदराबाद प्लेन में 12 साल की बच्ची ने किया प्रैंक, मचा हड़कंप

अहमदाबाद से हैदराबाद जा रही एक फ्लाइट में 12 साल की बच्ची के प्रैंक के बाद राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया गया. बच्ची ने साथी स्टूडेंट से कहा कि फ्लाइट में बम है.

Advertisement
7वीं क्लास की बच्ची ने साथी स्टूडेंट से कह दिया कि फ्लाइट में बम है. (Photo: ITG) 7वीं क्लास की बच्ची ने साथी स्टूडेंट से कह दिया कि फ्लाइट में बम है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:27 PM IST

अहमदाबाद से हैदराबाद जा रही एक फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 12 साल की एक बच्ची ने मजाक में कह दिया कि फ्लाइट में बम है. इस प्रैंक के चलते सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया.

12 साल की बच्ची के प्रैंक के बाद राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया गया. स्कूल ट्रिप से बाकी स्टूडेंट्स और टीचर्स के साथ लौट रही 7वीं क्लास की बच्ची ने साथी स्टूडेंट से कह दिया कि फ्लाइट में बम है. इसके बाद केबिन क्रू मेंबर ने यह सुनकर तुरंत पायलट को अलर्ट कर दिया.

Advertisement

सुरक्षा के तय नियमों का पालन करते हुए, उतरने के बाद प्लेन की अच्छी तरह से जांच की गई. एक अधिकारी ने बताया कि कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली.

अधिकारी ने आगे कहा, 'क्योंकि वह नाबालिग है, इसलिए कोई केस दर्ज नहीं किया गया और छात्रा को उसके टीचरों ने समझाया. उसने अनजाने में ऐसा कहा था और उसका मकसद धमकी देने का नहीं था.'

इस बीच, कुछ दिन पहले दिल्ली पहुंचने से पहले एअर इंडिया की एक इंटरनेशनल फ्लाइट को अचानक जयपुर में उतारना पड़ा.  विमान से कुछ सेकंड के लिए हाईजैक से जुड़ा इमरजेंसी सिग्नल मिलने की जानकारी सामने आई थी, जिसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल से लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी. इसके बाद फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रहे विमान AI-2030 का रास्ता बदला गया और उसकी जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई. जांच के बाद विमान से जुड़ी सभी परिचालन स्थितियां सामान्य पाई गईं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »