BJP बोली- 'बिहार बना देश विरोधी गतिविधियों का अड्डा', JDU ने कहा- नीतीश राज मे सब महफूज

बिहार में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार में आतंकवादियों के स्लीपर सेल अच्छी संख्या में मौजूद है. जिसके कारण इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं. और हर जिला में टेरर मौडयूल भी है जिसे खत्म किया जाएगा.

Advertisement
BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बयान दिया है. BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बयान दिया है.

रोहित कुमार सिंह / सुजीत झा

  • पटना,
  • 20 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 5:41 PM IST
  • BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने दिया बयान
  • JDU बोली- कानून हाथ में लेने वालों पर कार्रवाई होगी

बिहार की राजधानी पटना से सटे फुलवारी में हाल में खुलासा हुए पटना टेरर मॉड्यूल पर सियासत तेज हो गई है. बीजेपी नेता अब खुलकर हर जिले में टेरर मॉड्यूल का ट्रेनिंग सेंटर होने की बात कह रहे हैं. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बयान दिया है. उन्होंने बिहार बीजेपी नेताओं पर आतंकी हमला होने के सवाल का जवाब दिया और कहा कि
भारतीय जनता पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता अच्छे से हैं. बिहार के प्रत्येक जिले में पीएफआई का जो आतंकी मॉड्यूल बन गया है, सभी आतंकी मॉड्यूल को तोड़ा जाएगा. इस देश के विरुद्ध साजिश का अड्डा बिहार बना था. प्रशासन ने उसे तोड़ने का काम किया है. हालांकि, उन्होंने प्रशासन में विश्वास जताया है.

Advertisement

उन्होंने कहा कि बिहार का हर जिला आतंकियों का टेरर मॉड्यूल बन गया है. उसे तोड़ा जाएगा. बिहार में एक तरह से अंतरराष्ट्रीय साजिश रची जा रही है. भारत को बर्बाद करने के लिए,आतंकियों का कनेक्शन बिहार से जरूर निकल रहा है. उन्होंने साफ कहा कि अभी बिहार सॉफ्ट टारगेट नहीं बना है. संजय ने कहा कि  2016 से लेकर अब तक जितने भी आतंकियों को यहां पर ट्रेनिंग मिली है उसका नेटवर्क तोड़ा जाएगा. हाल फिलहाल में आतंकियों का कनेक्शन बिहार से निकल रहा है. इसका मतलब है कि बिहार में स्लीपर सेल भारी संख्या में मौजूद है और इस नेटवर्क को प्रशासन जल्दी तोड़ेगा.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के बयान के बाद जदयू नेता और मंत्री श्रवण कुमार ने भी अपने अंदाज में जवाब दिया है. उन्होंने कहा है कि ऐसी कोई बात नहीं है. संजय जायसवाल के आरोपों से ठीक उलट उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में बिहार के सभी नागरिक महफूज हैं. मुख्यमंत्री बिहार के लोग को किसी प्रकार की समस्या नहीं होंगे देंगे. उन्होंने कहा कि वही कुछ लोग है. जो कानून को हाथ में लेते हैं. उन पर सरकार कड़ी करवाई करेगी.

Advertisement

बीजेपी के मदरसों की जांच कराने की मांग पर उन्होंने कहा कि मामले में अभी जांच चल रही है. जो भी इसमे संलिप्त होंगे, वो किसी कीमत ओर बचने वाले नहीं हैं. चाहे वो पंडित हों या मौलवी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »