स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ का जिम्मा, सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना, विनोद तावड़े के यूपी प्रभार पर भी BJP ने लगाई मोहर

बीजेपी ने 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है. स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़, सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना और विनोद तावड़े को यूपी की जिम्मेदारी मिली है. वहीं बिहार के कई नेताओं को भी अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं. हरीश द्विवेदी बिहार प्रभारी बनाए गए हैं.

Advertisement
विनोद तावड़े, सुनील बंसल और स्मृति ईरानी को मिली अहम जिम्मेदारियां (फोटो- ITG) विनोद तावड़े, सुनील बंसल और स्मृति ईरानी को मिली अहम जिम्मेदारियां (फोटो- ITG)

पीयूष मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 23 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 3:35 PM IST

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राज्य प्रभारी और सह प्रभारियों की लिस्ट जारी की है. BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के लिए इंचार्ज (प्रभारी) और को-इंचार्ज (सह प्रभारी) नियुक्त किए हैं.

इसमें स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ का जिम्मा दिया गया है. सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी मिली है. वहीं विनोद तावड़े के यूपी प्रभार पर भी BJP ने मोहर लगा दी है.

Advertisement

राम माधव उत्तराखंड के नए प्रभारी हैं. वहीं बांसुरी स्वराज सह प्रभारी. विनय सहस्रबुद्धे को BJP की दिल्ली यूनिट का इंचार्ज बनाया गया. जमयांग नामग्याल और दर्शना जरदोश को को-इंचार्ज बनाया गया.

वहीं संजय भाटिया राजस्थान प्रभारी, बैजयंत जय पांडा महाराष्ट्र इंचार्ज बनाए गए. इसके अलावा हरीश द्विवेदी बिहार और कर्नाटक के लिए; तरुण चुघ गुजरात के लिए चुने गए हैं.

राम माधव को तमिलनाडु, राजीव रॉय को मणिपुर, डी पुरंदेश्वरी को ओडिशा का BJP इंचार्ज बनाया गया.

BJP ने बिप्लव देब को मध्य प्रदेश का इंचार्ज बनाया; भारती पवार को गोवा, सतीश पूनिया को पंजाब और J-K का इंचार्ज बनाया.

इसके अलावा अनिल बलूनी को BJP के कम्युनिकेशन सेल का को-ऑर्डिनेटर और आशीष अग्रवाल को कन्वीनर बनाया गया.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की पूरी लिस्ट:

क्रमांक राज्य / केंद्र शासित प्रदेश प्रभारी सह प्रभारी
1 अंडमान एवं निकोबार जय प्रकाश
2 अरुणाचल प्रदेश डॉ. देवेश कुमार
3 आंध्र प्रदेश डॉ. अरविंद भदौरिया वनथी श्रीनिवासन
4 असम मंगल पांडे फांग्नोन कोन्याक, मनोज टिग्गा
5 बिहार हरीश द्विवेदी संगीता यादव, रोहन गुप्ता
6 चंडीगढ़ महेंद्र पांडे
7 छत्तीसगढ़ स्मृति ईरानी सिद्धार्थ शंभू
8 दादरा नगर हवेली एवं दमन और दीव वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी
9 दिल्ली डॉ. विनय सहस्रबुद्धे जामयांग त्सेरिंग नामग्याल, दर्शानाबेन जरदोश
10 गोवा डॉ. भारती प्रवीण पवार अनिल एंटनी
11 गुजरात तरुण चुघ अजय माहावर, गोमती साई
12 हरियाणा स्मृति ईरानी डॉ. भोला सिंह
13 हिमाचल प्रदेश श्रीकांत शर्मा दर्शाना सिंह
14 जम्मू-कश्मीर डॉ. सतीश पूनिया रीना कश्यप
15 झारखंड गजेंद्र पटेल सौरभ सिंह, निवेदिता सिंह
16 कर्नाटक हरीश द्विवेदी डॉ. एम. वेंकटेश्वरलु
17 केरल प्रो. एम. नागराजा एम. वेंकटेशन
18 लद्दाख राजकुमार भाटिया
19 लक्षद्वीप जॉर्ज कुरियन
20 मध्य प्रदेश बितुल कुमार देब रेखा वर्मा
21 महाराष्ट्र बैजयंत जय पांडा अमित मालवीय, सदानंद शेट तानावडे, कमलजीत सहरावत
22 मणिपुर डॉ. राजदीप रॉय
23 मेघालय कनाद पुरकायस्थ डॉ. नुमल मोसमन
24 मिजोरम डॉ. भागवत कराड
25 नगालैंड अनिल एंटनी
26 ओडिशा डी. पुरंदेश्वरी डॉ. स्वदेश सिंह
27 पुडुचेरी के. सुरेंद्रन
28 पंजाब डॉ. सतीश पूनिया वीरेंद्र सचदेवा, डॉ. अलका गुर्जर
29 राजस्थान संजय भाटिया कविता पाटीदार, कुलजीत चहल
30 सिक्किम राजू बिष्ट
31 तमिलनाडु राम माधव निर्मल कुमार सुराणा, डी.के. अरुणा
32 तेलंगाना सुनील बंसल अभय पाटिल, रेखा शर्मा
33 त्रिपुरा मृगांका देव बर्मन
34 उत्तर प्रदेश विनोद तावड़े जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप शर्मा, अनंत ओझा
35 उत्तराखंड राम माधव अरविंद मेनन, बांसुरी स्वराज
36 पश्चिम बंगाल सुनील बंसल लाल सिंह आर्य, राजेंद्र सिंह, पिंकी कुशवाहा

छह नेताओं के पास एक से ज्यादा राज्य

Advertisement

स्मृति ईरानी: छत्तीसगढ़ और हरियाणा की प्रभारी
हरीश द्विवेदी: बिहार और कर्नाटक के प्रभारी
डॉ. सतीश पूनिया: जम्मू-कश्मीर और पंजाब के प्रभारी
राम माधव: तमिलनाडु और उत्तराखंड के प्रभारी
सुनील बंसल: तेलंगाना और पश्चिम बंगाल के प्रभारी
अनिल एंटनी: नागालैंड के प्रभारी और गोवा के सह प्रभारी

बिहार के कई नेताओं को अहम जिम्मेदारियां

हरीश द्विवेदी बिहार बीजेपी के प्रभारी बनाए गए. वहीं रोहन गुप्ता और संगीता यादव बिहार की सह प्रभारी हैं. बिहार बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और मौजूदा विधायक मंगल पांडे असम के प्रभारी बनाए गए. मंगल पांडे बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं.

बिहार के एक अन्य नेता पूर्व एमएलसी देवेश कुमार अरुणाचल प्रदेश के प्रभारी बनाए गए. देवेश कुमार ने पिछले दिनों विधान परिषद से इस्तीफा दिया था उनकी तरफ से खाली की गई सीट पर मंत्री दीपक प्रकाश एमएलसी बने थे. मंत्री दीपक प्रकाश उपेंद्र कुशवाहा के बेटे हैं.

बिहार से बीजेपी की एमएलसी निवेदिता सिंह झारखंड की सह प्रभारी बनाई गई. बिहार से आने वाले राजेंद्र सिंह को पश्चिम बंगाल का सह प्रभारी बनाया गया. बिहार की पिंकी कुशवाहा को भी पश्चिम बंगाल का सह प्रभारी बनाया गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »