पटना में कांग्रेस दफ्तर घेरने पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ता, जमकर चलीं लाठियां, फेंके गए पत्थर

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के विरोध-प्रर्शन के विरोध में बीजेपी के देशव्यापी प्रदर्शन के दौरान पटना में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर जमकर बवाल हुआ. बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पथराव, लाठीबाजी के बाद भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा.

Advertisement
बीजेपी कांग्रेस के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रही है. (Photo- Screengrab) बीजेपी कांग्रेस के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रही है. (Photo- Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:52 PM IST

बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच उस समय जोरदार झड़प हो गई, जब बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय का घेराव करने पहुंचे. देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव और लाठीबाजी शुरू हो गई. हालात बिगड़ते देख पुलिस ने मौके पर भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया है.

यह प्रदर्शन राहुल गांधी और कांग्रेस के बीते दिन के प्रदर्शन के विरोध में बीजेपी के देशव्यापी अभियान का हिस्सा था. बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम की ओर मार्च कर रहे थे. इसी दौरान वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उनकी तीखी नोकझोंक हुई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

Advertisement

यह भी पढ़ें: अखिलेश और कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल में तीखी बहस... NEET पर विपक्षी आंदोलन में दरार!

राहुल गांधी का NEET पेपर लीक पर धरना

बीते दिन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर NEET-UG 2026 पेपर लीक और छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में धरना दिया था. बाद में दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया था और कुछ समय बाद उन्हें रिहा कर दिया गया.

बीजेपी ने कांग्रेस के विरोध का किया था ऐलान

इसी घटना के विरोध में बीजेपी ने देशभर में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करने का फैसला लिया था. पार्टी का आरोप है कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कर सुरक्षा व्यवस्था से समझौता किया और राजनीतिक माहौल को जानबूझकर तनावपूर्ण बनाया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली में एक्शन, यूपी में रिएक्शन: सड़कों पर उतरे सपा-कांग्रेस कार्यकर्ता, पुलिस से तीखी झड़पें

पटना में तनाव को देखते हुए पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए. प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर भी पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई ताकि दोनों दलों के कार्यकर्ता फिर आमने-सामने न आएं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »