असम में पाकिस्तान समर्थकों पर करारी चोट... अब तक 50 'देशद्रोही' गिरफ्तार

असम में पाकिस्तान के समर्थन में बयान देने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया कि अब तक 50 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें AIUDF विधायक अमीनुल इस्लाम भी शामिल हैं. ताजा गिरफ्तारी में बिश्वनाथ से जौब्बुर इस्लाम और मोरीगांव से रूहुल अमीन को पकड़ा गया है.

Advertisement
AI जेनरेटेड (सांकेतिक तस्वीर). AI जेनरेटेड (सांकेतिक तस्वीर).

aajtak.in

  • गुवाहाटी,
  • 10 मई 2025,
  • अपडेटेड 11:45 PM IST

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद असम में देशविरोधी गतिविधियों पर जोरदार कार्रवाई जारी है. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शनिवार को जानकारी दी कि असम पुलिस ने दो और लोगों को पाकिस्तान का समर्थन करने और आतंक के प्रति सहानुभूति जताने के आरोप में गिरफ्तार किया है. अब तक कुल 50 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

Advertisement

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा, देशद्रोहियों पर हमारी कार्रवाई जारी है. अब तक 50 राष्ट्रविरोधी जेल की मेहमाननवाज़ी कर रहे हैं. हम ऐसे गद्दारों को खोज-खोजकर निकालेंगे.

यह भी पढ़ें: 'बेटा एक बार हल्ला करके दिखाओ, फिर मैं देखता हूं...', झारखंड चुनाव प्रचार में गरजे हिमंता बिस्वा सरमा

ताजा गिरफ्तारियां बिश्वनाथ जिले से जब्बुर इस्लाम और मोरीगांव जिले से रूहुल अमीन की हुई हैं. ये दोनों सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट डालने के आरोप में पकड़े गए हैं. पुलिस ने इन पोस्टों को गंभीर देशद्रोह की श्रेणी में माना है. इससे पहले ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के विधायक अमिनुल इस्लाम को भी देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

उन पर आरोप है कि उन्होंने न केवल पाकिस्तान का बचाव किया, बल्कि अप्रत्यक्ष रूप से आतंकवादी हमले को सही ठहराने की कोशिश की. मुख्यमंत्री सरमा ने साफ कहा कि देश की एकता और संप्रभुता के खिलाफ बोलने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. असम में देशविरोधी मानसिकता के लिए कोई जगह नहीं है.

Advertisement

पुलिस की साइबर सेल और स्पेशल ब्रांच लगातार सोशल मीडिया पर निगरानी कर रही है और जो भी व्यक्ति पाकिस्तान का समर्थन करता पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. यह कार्रवाई 'ऑपरेशन सिंदूर' की पृष्ठभूमि में हो रही है, जिसमें भारत ने आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारने का संकल्प लिया है. अब देश के भीतर बैठे 'आतंकी सोच' वालों को भी शिकंजे में लिया जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »