भरत एनकाउंटर मामला: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, HC जाने की दी छूट

सुप्रीम कोर्ट ने भरत भूषण तिवारी एनकउंटर मामले में सीबीआई से जांच कराने की मांग वाली याचिका पर विचार करने से साफ इनकार कर दिया है. अदालत ने इस मामले में याचिकाकर्ता को संबंधित हाईकोर्ट जाने की छूट दी है.

Advertisement
भरत एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग को ठुकराया.(File Photo: ITG) भरत एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग को ठुकराया.(File Photo: ITG)

सृष्टि ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 30 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:25 PM IST

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट का रुख करने की स्वतंत्रता देते हुए कहा कि वह संबंधित हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सकता है.

दरअसल, बिहार के भोजपुर में पुलिस मुठभेड़ में भारत भूषण तिवारी की मौत हो गई थी. परिवार और याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि ये मुठभेड़ फर्जी थी. इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए CBI को जांच सौंपने की मांग की गई थी. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई करने से इनकार करते हुए खारिज कर दिया है.

Advertisement

सुनवाई के दौरान जब याचिकाकर्ता के वकील ने इस कथित फर्जी मुठभेड़ को मौलिक अधिकारों से जुड़ा गंभीर मामला बताया. उन्होंने कहा कि ये गंभीर मामला है और कई राज्यों में ऐसे एनकाउंटर आम हो गए हैं तो सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया. सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने पूछा कि पहले से ही याचिकाएं लंबित हैं तो ये PIL क्यों दायर की गई?. अदालत ने सवाल किया कि इस मामले को लेकर सीधे सुप्रीम कोर्ट के समक्ष क्यों आया गया है. इसके साथ ही पीठ ने याचिकाकर्ता की पहचान पर भी सवाल उठाते हुए पूछा कि इस मामले में वो कौन हैं.

याचिकाकर्ता ने अदालत को सूचित किया कि इस मामले से संबंधित कुछ याचिकाएं पहले से ही लंबित चल रही हैं. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने मामले को एंटरटेन करने से पूरी तरह मना कर दिया. शीर्ष अदालत से झटका लगने के बाद अब याचिकाकर्ता के पास इस कथित एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच के लिए संबंधित उच्च न्यायालय में अपील दायर करने का विकल्प बचा है.

Advertisement

क्या है मामला

बिहार की भोजपुर पुलिस ने एक विवादित एनकाउंटर में भरत भूषण तिवारी को मार गिराया था. एनकाउंटर के बाद पुलिस और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अलग-अलग बयानों पर विवाद खड़ा हो गया. परिजन और स्थानीय लोग पुलिस पर भरत भूषण को फर्जी एनकाउंटर में मारने का आरोप लगा रहे हैं. परिवार का दावा है कि ये मुठभेड़ फर्जी थी और पुलिस ने भरत की हत्या की है.

इसी मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में CBI जांच की PIL दायर की गई थी, जिस पर सुनवाई से कोर्ट ने इनकार कर दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »