बिहार से जुड़े शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड के तार, STF ने कुख्यात अपराधी से की पूछताछ

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में बंगाल पुलिस ने बिहार में छापेमारी की. इस दौरान एसटीएफ ने एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया. हालांकि, पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया.

Advertisement
STF ने अपराधी को बक्सर में दबोचा. (Photo: ITG) STF ने अपराधी को बक्सर में दबोचा. (Photo: ITG)

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 11 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:53 AM IST

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में जांच तेज हो गई है. इस मामले में बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बिहार के बक्सर जिले में बड़ी छापेमारी की. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को हिरासत में लिया.

बंगाल एसटीएफ की टीम ने बक्सर के पांडेयपट्टी इलाके में दबिश दी. पुलिस का मुख्य निशाना कुख्यात अपराधी विशाल श्रीवास्तव था. STF ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से घेराबंदी की और विशाल को उसके ठिकाने से पकड़ लिया. 

Advertisement

गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम विशाल श्रीवास्तव को लेकर तुरंत कोलकाता के लिए रवाना हो गई. उसका आपराधिक इतिहास काफी लंबा है. वो इलाके का एक नामी अपराधी माना जाता है. पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने विशाल श्रीवास्तव से पूछताछ की. पूछताछ के बाद एसटीएफ ने उसे छोड़ दिया.

विशाल श्रीवास्तव के खिलाफ हत्या और लूट के मामले दर्ज

विशाल लंबे समय से पुलिस की रडार पर था और कई वारदातों में उसकी तलाश की जा रही थी. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, विशाल श्रीवास्तव के खिलाफ हत्या और लूट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं. उस पर 'आर्म्स एक्ट' के तहत भी दर्जनों मुकदमे चल रहे हैं.

कब हुई थी चंद्रनाथ रथ की हत्या?

बता दें कि 6 मई 2026 की रात चंद्रनाथ रथ पर मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात हमलावरों ने घात लगाकर हमला कर दिया था. हमलावरों ने उन पर करीब से ताबड़तोड़ गोलियां चला दी थीं. बताया जाता है कि उन्हें कई गोलियां लगीं, जिससे वो मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े. इसके बाद उन्हें तुरंत पास ले अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: चंद्रनाथ रथ हत्याकांड: हत्यारों की बाइक का निकला 'फर्जी' कनेक्शन; बर्नपुर के पते पर रहने वाले ने कहा- मैं तो इसे जानता तक नहीं

इस गोलीबारी में चंद्रनाथ का ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया था. अब पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और असल दोषियों की तलाश कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »