'चीन कृत्रिम सूरज बना रहा, हमारे PM बच्चों पर FIR कराने में बिजी', केजरीवाल का तंज

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उन बच्चों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा रहे हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर उनका मजाक उड़ाया.

Advertisement
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि चीन कृत्रिम सूरज बना रहा है. (Photo: ITG) अरविंद केजरीवाल ने बताया कि चीन कृत्रिम सूरज बना रहा है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:45 PM IST

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का कहना है कि एक तरफ चीन आर्टिफिशियल सन बना रहा है, जबकि दूसरी तरफ हमारे प्रधानमंत्री छोटे-छोटे बच्चों पर एफआईआर कराने में व्यस्त हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए यह बात कही.

केजरीवाल ने कहा, 'चीन कृत्रिम सूरज बना रहा है. न्यूक्लियर फ्यूजन से उसी तरह ऊर्जा पैदा होगी, जैसे सूरज में होती है. एक तरफ चीन कृत्रिम सूरज बनाने की दिशा में काम कर रहा है और दूसरी तरफ हमारी सरकार से सड़कें तक नहीं बन रही हैं.'

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, एक बारिश आते ही हमारे शहरों का बुरा हाल हो जाता है. चारों तरफ कूड़ा फैला हुआ है. प्रधानमंत्री एमपी और एमएलए खरीदने-बेचने में लगे हुए हैं.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान पहुंचा कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, Gen Z बोले- कहीं हमें आर्मी ना उठा ले

अरविंद केजरीवाल ने वीडियो में बताया कि आजकल प्रधानमंत्री उन बच्चों के खिलाफ एफआईआर कराने में लगे हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर उनका मजाक उड़ाया. आज देश को एक दूरदर्शी और बड़ी सोच वाले प्रधानमंत्री की जरूरत है.

क्या होता है 'आर्टिफिशियल सन'?

बता दें, चीन ने न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक में बड़ी सफलता हासिल की है. वैज्ञानिकों ने 'आर्टिफिशियल सन' यानी कृत्रिम सूरज के लिए दुनिया का सबसे बड़ा सुपरकंडक्टिंग मैग्नेट बनाया है. जानकारी के मुताबिक, इसका सफल परीक्षण भी पूरा हो चुका है. वैज्ञानिकों ने बताया है कि इससे फ्यूचर में फ्यूजन एनर्जी विकसित करने की दिशा में मदद मिलेगी.

Advertisement

'आर्टिफिशियल सन' ऐसी मशीन है, जिसमें सूरज की तरह ऊर्जा पैदा करने की कोशिश की जाती है. इसमें बेहद गर्म गैस यानी प्लाज्मा तैयार किया जाता है और उसे नियंत्रित करके ऊर्जा उत्पन्न करने का प्रयास होता है. इस तकनीक को न्यूक्लियर फ्यूजन कहा जाता है. वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर यह तकनीक सफल होती है, तो भविष्य में इससे बड़े पैमाने पर स्वच्छ ऊर्जा का उत्पादन किया जा सकेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »