पाकिस्तान पहुंचा कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, Gen Z बोले- कहीं हमें आर्मी ना उठा ले

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का असर पाकिस्तान के जेन जी पर भी देखने को मिल रहा है. अब वहां के युवा भी कथित अनियमितताओं के खिलाफ सड़क पर उतरने की बात कर रहे हैं.

Advertisement
सिंध प्रांत के हैदराबाद में चल रहे आंदोलन को कॉकरोच जनता पार्टी से जोड़ा गया है.(Image: File/AFP) सिंध प्रांत के हैदराबाद में चल रहे आंदोलन को कॉकरोच जनता पार्टी से जोड़ा गया है.(Image: File/AFP)

आशुतोष मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 28 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:37 PM IST

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को पूरी दुनिया ने देखा. पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के युवाओं ने भी इस प्रोटेस्ट को जमकर सराहा. इस आंदोलन का असर पाकिस्तान की जेन जी पर ऐसा पड़ा कि वो भी अपने मुल्क में अनियमितता के खिलाफ सड़क पर उतरना चाहते हैं. इतना ही नहीं पाकिस्तान में कॉकरोच पार्टी का आंदोलन शुरू भी हो गया है.

Advertisement

सिंध प्रांत के हैदराबाद में चल रहे आंदोलन को कॉकरोच जनता पार्टी से जोड़ दिया गया है. जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से प्रभावित सिंध हैदराबाद के लोगों ने अपने आंदोलन को कॉकरोच पार्टी ऑफ पाकिस्तान कह दिया है.

पाकिस्तान के जेन जी ने कहना है कि हम जंतर-मंतर जैसा आंदोलन करना चाहते हैं, लेकिन ऐसा किया तो आर्मी उन्हें उठा ले जाएगी.

वहीं, भारत में चले आंदोलन की तरह ही पाकिस्तान के इंस्टाग्राम हैंडल्स से रील के हमले शुरू हो गए हैं, हालांकि ज़्यादातर युवाओं को खुलकर आंदोलन करने से एक डर रोक रहा है जो कि पाकिस्तान की तानाशाही की खुली तस्वीर है.

यह भी पढ़ें: PoK के रावलकोट में प्रोटेस्ट पर हिंसक एक्शन, पाकिस्तानी सेना के जुल्म से 9 लोगों की गई जान

बता दें कि साल 2024 में सिंध पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा आयोजित की गई परीक्षा को लेकर सवाल उठे हैं. पाकिस्तान की दूसरी संस्थाओं की तरह ही एसपीएससी पर भी भारी भ्रष्टाचार के आरोप हैं. मामले ने जब तूल पकड़ा तो सिंध हाईकोर्ट ने मई के महीने में परीक्षा के नतीजे पर रोक लगा दी थी.

Advertisement

आरोप यह है कि परीक्षा के नतीजों में सिंध के स्थानीय युवाओं के साथ भेदभाव किया गया. इस मामले के ख़िलाफ सिंध स्टूडेंट एक्शन कमेटी ने सिंध पब्लिक सर्विस कमीशन के दफ़्तर के बाहर तम्बू गाड़ दिया है.

सिंध के युवा कह रहे हैं कि नेताओं और अफसरों के बेटे हैं जिन्हें नौकरी मिल गई. नीट परीक्षा के नाम पर भारत में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन ख़त्म हुआ ही था कि सिंध के युवाओं ने कॉकरोच पार्टी पाकिस्तान बना ली. जैसे ही इंस्टाग्राम पर कॉकरोच पार्टी पाकिस्तान का उदय हुआ, लाखों पाकिस्तानी युवा इस आंदोलन से जुड़ने लगे. 

सिंध इलाके में प्रदर्शन बढ़ रहा है और युवा भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के साथ दोबारा परीक्षा चाहते हैं ताकि उन्हें न्याय मिल सके. जंतर-मंतर पर शुरू हुए प्रदर्शन का असर पाकिस्तान के युवाओं पर ऐसा पड़ा है कि अब पाकिस्तान में भी कॉकरोच पार्टी बन गई है.

पाकिस्तान के युवाओं ने कहा है कि हम अपने मुल्क में भी जंतर-मंतर जैसा आंदोलन करना चाहते हैं, लेकिन ऐसा किया तो बाहर जीप आ जाएगी. अपनी रील के जरिए उन्होंने शहरों में बताया कि अगर उन्होंने सरकार के ख़िलाफ आंदोलन किया तो पाकिस्तान सेना या आर्मी उन्हें उठा ले जाएगी.

कई छात्रों ने सीधे पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर की तस्वीर लगा रखी है और यह कहा है कि उनके डर की वजह से आंदोलन नहीं हो पा रहा है. युवा अपनी रील के जरिए यह संदेश दे रहे हैं कि पाकिस्तान में किसी भी तरह का लोकतांत्रिक प्रदर्शन सेना और आईएसआई के निशाने पर आ जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »