सड़क निर्माण के दौरान हुआ खौफनाक धमाका, कहीं हाथ तो कहीं पैर मिला... 4 लोगों की दर्दनाक मौत

आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले के पिनाकोटा गांव के पास खनन और सड़क निर्माण के दौरान जोरदार धमाका हुआ, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई. धमाके के कारण पास खड़ा टिपर ट्रक पलट गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

Advertisement
वाहन में डीजल भरते समय आग लगने से धमाका हुआ. (Photo: ITG) वाहन में डीजल भरते समय आग लगने से धमाका हुआ. (Photo: ITG)

अपूर्वा जयचंद्रन

  • अमरावती,
  • 24 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:54 AM IST

आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों की खुशियों को तबाह कर दिया. अनंतगिरी मंडल के पिनाकोटा गांव के पास खनन और सड़क निर्माण के काम के दौरान जोरदार धमाका हुआ. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है. पहाड़ी काटने या सड़क चौड़ी करने के लिए की जा रही ब्लास्टिंग के दौरान यह हादसा हुआ. धमाके से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. 

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, यह धमाका इतना भीषण था कि पास में खड़ा टिपर ट्रक हवा में उछलकर पलट गया. हादसे के बाद घटनास्थल पर दिल दहला देने वाले मंजर देखने को मिला. कहीं हाथ तो कहीं पैर के टुकड़े बिखरे पड़े थे. हादसे में कई शवों के चिथड़े उड़ गए. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वाहन में डीजल भरते समय आग लगने से धमाका हुआ. हालांकि, इसकी अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मृतकों में एक शिक्षक, एक ड्राइवर और कुछ मजदूर शामिल हैं. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक 4 लोगों की मौत हुई है. लेकिन मृतकों की सही संख्या की पुष्टि होना बाकी है. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान के चूरू में बड़ा हादसा... एक ही परिवार के 5 लोगों सहित 6 की मौत, देवी के दर्शन करने जा रहा था परिवार

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी फौरन मौके पर पहुंचे. बचाव कार्य जारी है. हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »