अमित शाह की बाढ़-हीटवेव पर हाई लेवल मीटिंग, आपदा प्रबंधन पर दिए कड़े निर्देश

अमित शाह ने दिल्ली में एक मीटिंग के दौरान देश में संभावित बाढ़ और हीट वेव से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की. मीटिंग में हर राज्य में बाढ़ संकट प्रबंधन टीमों (FCMT) के गठन समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई.

Advertisement
बैठक में मौसम संबंधी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने को लेकर चर्चा हुई. (Photo: ITG) बैठक में मौसम संबंधी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने को लेकर चर्चा हुई. (Photo: ITG)

जितेंद्र बहादुर सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 10 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:31 PM IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को दिल्ली में एक हाई लेवल मीटिंग में देश में संभावित बाढ़ और हीट वेव से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमें 'जीरो कैजुअल्टी डिजास्टर मैनेजमेंट' के लिए काम करना होगा.

मीटिंग में देश के हर राज्य में बाढ़ संकट प्रबंधन टीमों (FCMT) के गठन, हीटवेव से कृषि क्षेत्र को होने वाले नुकसान को न्यूनतम रखने और मौसम संबंधी योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर फोकस किया गया.

इसके साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और सेंट्रल वाटर कमीशन के मौसम और बाढ़ संबंधी पूर्वानुमान के समय को 3 दिन से बढ़ाकर 7 दिन करने की बात भी कही गई.

Advertisement


एनडीएमए के दिशानिर्देशों का पालन

गृह मंत्रालय की ओर से कहा गया कि आपदाओं को लेकर नेशनल डिज़ास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) द्वारा जारी दिशानिर्देशों के पालन की राज्य, जिला और नगरपालिका स्तर पर नियमित समीक्षा की जानी चाहिए.

जल संचय और चेक डैम परियोजनाओं के जरिए जलस्तर सुधारने और जल संरक्षण की संभावनाओं को बढ़ाने पर जोर दिया गया. इसके अलावा कैम्पा फंड का इस्तेमाल पर्यावरण संतुलन के लिए किए जा रहे प्रयासों को और प्रभावी बनाने के लिए कहा गया है.

साथ ही, कम से कम 60 जोखिम वाली झीलों के लिए पूर्व चेतावनी प्रणाली विकसित करने की योजना पर काम करने के निर्देश दिए हैं. सभी राज्यों में स्टेट-लेवल इंटीग्रेटेड रिज़र्वॉयर ऑपरेशंस लागू करने पर भी जोर दिया गया. मौसम संबंधी पूर्वानुमानों और चेतावनियों का व्यापक और प्रभावी प्रचार-प्रसार की बात भी कही गई. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement