बेंगलुरु-दिल्ली एअर इंडिया फ्लाइट की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दी थी इंजन में आग की सूचना

बेंगलुरु से दिल्ली आ रहे एअर इंडिया के विमान ए320 नियो में तकनीकी खराबी के बाद इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फुल इमरजेंसी घोषित की गई. पायलट द्वारा इंजन में आग लगने के अलर्ट के बाद विमान को रनवे पर सुरक्षित उतारा गया.

Advertisement
एअर इंडिया विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग हुई (File Photo-ITG) एअर इंडिया विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग हुई (File Photo-ITG)

अमित भारद्वाज

  • नई दिल्ली,
  • 22 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:29 AM IST

देश की राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बेंगलुरु से आ रहे एअर इंडिया के एक यात्री विमान में तकनीकी खराबी के चलते 'फुल इमरजेंसी' घोषित करनी पड़ी.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह आपातकालीन स्थिति एअर इंडिया की उड़ान संख्या AI 2802 (बेंगलुरु से दिल्ली) के साथ बनी. हालांकि, राहत की बात यह रही कि विमान को दिल्ली एयरपोर्ट के रनवे नंबर 29R पर सुरक्षित उतार लिया गया है और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं.

Advertisement

एयरसाइड ऑपरेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट (ODM) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और विमान की जांच की गई. हालांकि शुरुआती निरीक्षण में विमान में आग लगने जैसी कोई स्थिति सामने नहीं आई.

विमानन सूत्रों के अनुसार, हवा में उड़ान के दौरान विमान के पायलट ने अचानक इंजन में आग लगने का अलर्ट जारी किया और एटीसी (ATC) से तुरंत लैंडिंग की अनुमति मांगी. सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन तुरंत हाई अलर्ट पर आ गया और रनवे के पास फायर टेंडर और आपातकालीन टीमों को तैनात कर दिया गया.

यह भी पढ़ें: Mayday... अचानक बजा धुएं का अलार्म, दिल्ली आ रही फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

बताया जा रहा है कि तकनीकी समस्या की आशंका के चलते विमान को रनवे से हटाकर स्टैंड तक ले जाने के लिए टोइंग की जरूरत पड़ी. सुरक्षा मानकों के तहत विमान को रनवे पर ही रोका गया और पूरी जांच के बाद आगे की कार्रवाई की गई.

Advertisement

अधिकारियों के अनुसार, इस घटना का दिल्ली एयरपोर्ट के सामान्य संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा. उड़ानों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी रही.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement