पेट्रोल-डीजल की कीमतों को क्यों कंट्रोल नहीं कर रही सरकार? सुनें 'आज का दिन'

पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. कल भी बढ़े. लगातार नौवां दिन था कल जब क़ीमत बढ़ीं. पूरे साल की बात करें तो 21 बार क़ीमत उछली है अब तक.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 9:03 AM IST

पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. कल भी बढ़े. लगातार नौवां दिन था कल जब क़ीमत बढ़ीं. पूरे साल की बात करें तो 21 बार क़ीमत उछली है अब तक.  इसे ऐसे भी देखें कि दोनों पैट्रोलियम प्रोडक्ट्स के दामों को मिलाकर छह रुपए अब तक बढ़ाए जा चुके हैं.. तो पब्लिक में एक बेचैनी दिख रही है मगर सरकार शांत है. कोई कोशिश नहीं दिख रही उस तरफ़ से कि बयान आए या आश्वासन आए कि हम इसे कंट्रोल करेंगे वग़ैरह वग़ैरह.. जैसा आम तौर पर एक्सपेक्ट किया जाता है सरकार से. तो कारण क्या है इसके पीछे.. इंडिया टुडे डॉट कॉम के सीनियर असिस्टेंट एडिटर है प्रभाष दत्ता, वो बता रहे हैं. 

Advertisement

उत्तराखंड सरकार और विश्व हिंदू परिषद के टकराव की संभावना बनती दिख रही है. दिसंबर 2019 के समय उत्तराखंड सरकार ने बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री समेत प्रदेश के 51 मंदिरों का प्रबंधन अपने हाथ में लेने के लिए एक्ट के जरिए चार धाम देवस्थानम बोर्ड बनाया था. एक्ट को मंजूरी मिलने से पहले ही मंदिरों के पुरोहितों ने बोर्ड और मंदिरों के सरकारीकरण का विरोध शुरू कर दिया था. प्रदेश भर के पुजारियों का यही कहना है कि उनकी इच्छा के विरुद्ध जाकर इस बोर्ड का गठन किया गया है, जिससे हजारों पुजारियों के सामने रोजी- रोटी का संकट पैदा हो गया है. अब विहिप का कहना है कि वो इस मामले में अभियान चला सकती है, सुनिए पूरा मामला क्या है आजतक रेडियो रिपोर्टर दिलीप सिंह राठौड़ से. 

और अब बात उस फांसी की जो अगर हो गई तो ऐतिहासिक घटना होगी. मथुरा की जेल में प्रशासन ने फांसी देने की तैयारी शुरू कर दी है. फांसी अमरोहा की रहने वाली महिला शबनम को दी जा सकती है. अगर होता है ऐसा तो ये आजाद भारत का पहला मामला होगा जिसमें किसी महिला को फांसी होगी. तो कौन है शबनम और क्या जुर्म किया उसने जिसके लिए उसे फांसी की सजा मुकर्रर हुई.  सुनिए, नामी गिरामी क्राइम रिपोर्टर शम्स ताहिर खान से शबनम के जुर्म की पूरी कहानी.

Advertisement


साथ ही आज की तारीख का इतिहास और अख़बार का हाल तो है ही. ये सब कुछ सिर्फ आधे घंटे के मॉर्निंग न्यूज़ पॉडकास्ट 'आज का दिन' में नितिन ठाकुर के साथ. 

आज का दिन सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »