जिसका डर था वही हुआ... भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को एक बार फिर बड़ी गिरावट आई है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला Sensex खुलने के साथ ही करीब 800 अंक फिसल गया, तो नहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का Nifty भी 250 अंक से ज्यादा की गिरावट लेकर खुला. पढ़ें सोमवार सुबह की बड़ी खबरें.
Sensex-Nifty Crash: जिसका डर था वही हुआ... खुलते ही शेयर बाजार क्रैश, ईरान-इजरायल में जंग से दहशत
ईरान और इज़रायल के बीच ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बाद भारतीय शेयर बाज़ार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को एक बार फिर बड़ी गिरावट आई है. BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स खुलने के साथ ही करीब 800 अंक फिसल गया, तो नहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 250 अंक से ज्यादा की गिरावट पर खुला.
इजरायल ने इराक के ऊपर से ईरान पर दागी मिसाइल, युद्ध फिर शुरू
मिडिल ईस्ट में जंग की आहट फिर तेज़ हो गई है. लेबनान की राजधानी बेरूत पर इज़रायली एयर स्ट्राइक से भड़के ईरान और हिज़बुल्लाह ने इज़रायल पर मिसाइलों और ड्रोन की बौछार कर दी. इसके जवाब में अब इज़रायली सुरक्षाबलों ने ईरान के चार बड़े शहरों को निशाना बनाते हुए एयर स्ट्राइक की है. वहीं, आईआरजीसी ने भी इज़रायली हमलों की पुष्टि की है.
शिक्षा मंत्रालय और NTA ने री-नीट यूजी 2026 के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था लागू की है. परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए पेपर सेट करने, उसकी मॉडरेशन करने और अन्य भाषाओं में अनुवाद करने वाले एक्सपर्ट्स को स्ट्रिक्ट आइसोलेशन में भेज दिया है. वहीं, पेपर की छपाई, पैकेजिंग और ट्रांसपोर्टेशन को टुकड़ों में विभाजित कर सुरक्षित बनाया गया है.
IND vs AFG: अफगानिस्तान पर फॉलोऑन का खतरा, मुल्लांपुर टेस्ट में तीसरे दिन का खेल शुरू
मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और अफ़गानिस्तान के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस टेस्ट मैच में आज तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है. इस दौरान अफ़गानिस्तान की टीम पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है. बता दें कि भारतीय टीम ने इस मुकाबले में अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित की.
पंजाब: चुनाव से पहले बीजेपी में हलचल, जगमोहन राजू ने छोड़ा प्रदेश महासचिव का पद
पंजाब बीजेपी के सीनियर नेता जगमोहन सिंह राजू ने प्रदेश महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है. साथ ही पार्टी नेतृत्व को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि उन्हें पार्टी में कोई भी संगठनात्मक पद न दिया जाए. यह घटनाक्रम बीजेपी द्वारा केवल सिंह ढिल्लों को राज्य इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के कुछ दिनों बाद सामने आया है.
भूकंप के झटकों से दहला असम, नेपाल-चीन और भूटान तक महसूस किए गए झटके... 5.3 रही तीव्रता
रविवार को भारत सहित कई देशों में भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर 5.3 की तीव्रता वाले इस भूकंप के झटके भारत के साथ-साथ नेपाल, चीन और भूटान में भी महसूस किए गए. भारत में इसका असर असम और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में देखने को मिला. बताया जा रहा है कि इस भूकंप का केंद्र भूटान में था.
aajtak.in