पंजाब: चुनाव से पहले बीजेपी में हलचल, जगमोहन राजू ने छोड़ा प्रदेश महासचिव का पद

पंजाब बीजेपी में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा सियासी घटनाक्रम हुआ है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व IAS अधिकारी जगमोहन सिंह राजू ने प्रदेश महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने संगठन को पत्र लिखकर भविष्य में कोई भी पद नहीं देने का अनुरोध किया है. राजू अब पंजाब से जुड़े सामाजिक और सार्वजनिक मुद्दों पर ज्यादा समय देना चाहते हैं.

Advertisement
जगमोहन राजू ने अमृतसर पूर्व सीट से नवजोत सिद्धू और बिक्रम मजीठिया के खिलाफ चुनाव लड़ा था (फोटो- @JagmohanSRaju) जगमोहन राजू ने अमृतसर पूर्व सीट से नवजोत सिद्धू और बिक्रम मजीठिया के खिलाफ चुनाव लड़ा था (फोटो- @JagmohanSRaju)

कमलजीत संधू

  • नई दिल्ली,
  • 08 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:01 AM IST

पंजाब बीजेपी के सीनियर नेता जगमोहन सिंह राजू ने प्रदेश महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है. साथ ही पार्टी नेतृत्व को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि उन्हें पार्टी में कोई भी संगठनात्मक पद न दिया जाए.

तमिलनाडु कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राजू वर्तमान में राज्य बीजेपी इकाई में महासचिव के पद पर हैं.

यह घटनाक्रम बीजेपी द्वारा केवल सिंह ढिल्लों को राज्य इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के कुछ दिनों बाद सामने आया है. इसके अलावा, पंजाब बीजेपी के नए पदाधिकारियों की घोषणा भी जल्द ही होने की संभावना है.

Advertisement

पंजाब विधानसभा चुनाव अगले साल की शुरुआत में होने वाले हैं. बीजेपी पहले ही कह चुकी है कि वह आगामी चुनावों में सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

संगठन महासचिव मंत्री श्रीनिवासुलु को लिखे पत्र में राजू ने कहा कि पिछले चार सालों में उन्हें पंजाब के उपाध्यक्ष और महासचिव के रूप में पार्टी की सेवा करने का मौका मिला. उन्होंने कहा, 'ये वक्त मेरी राजनीतिक यात्रा के सबसे समृद्ध और सार्थक कालखंडों में से रहे हैं.'

उन्होंने लिखा, 'अपनी संगठनात्मक जिम्मेदारियों के साथ-साथ, मैं अमृतसर को पवित्र शहर का दर्जा दिलाने, पंजाब के युवाओं को शैक्षिक सहायता प्रदान करने, शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत गरीब बच्चों के शैक्षिक अधिकारों, अनुसूचित जाति और सिखों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा, धार्मिक धर्मांतरण से संबंधित मुद्दों, मादक पदार्थों के खतरे और निषेध, पंजाबी भाषा की प्रमुखता और पानी और चंडीगढ़ सहित पंजाब के विरासत संबंधी मुद्दों सहित कई सार्वजनिक मुद्दों पर सक्रिय रूप से काम कर रहा हूं.'

Advertisement

उन्होंने इन मुद्दों को 'पंजाब और राष्ट्र के लिए अत्यधिक दीर्घकालिक महत्व के मुद्दे' बताते हुए कहा कि वह अपना वक्त इन और इनसे संबंधित मुद्दों पर विस्तार से देना चाहते हैं.

नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ लड़ा था चुनाव

2022 के विधानसभा चुनावों में, राजू ने अमृतसर पूर्व सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नवजोत सिंह सिद्धू और एसएडी नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. इस सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार जीवनज्योत कौर विधायक चुनी गईं.

राजू, यूके की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के जज बिजनेस स्कूल में विजिटिंग फेलो और पंजाब विश्वविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग में विजिटिंग प्रोफेसर भी हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »