Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 28 जुलाई 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस कंपनी के फाउंडर्स पवन चंदना और नागा भरत डाका से मुलाकात की. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. बता दें कि स्काईरूट एयरोस्पेस ने हाल ही में विक्रम-1 लॉन्च कर इतिहास रचा था.

Advertisement
प्रधानमंत्री मोदी ने स्काईरूट्स एयरोस्पेस फाउंडर के साथ मुलाकात की. (Photo: X/@narendramodi) प्रधानमंत्री मोदी ने स्काईरूट्स एयरोस्पेस फाउंडर के साथ मुलाकात की. (Photo: X/@narendramodi)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:34 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्काईरूट एयरोस्पेस के फ़ाउंडर्स पवन चंदना और नागा भरत डाका से मिले. वहीं, लोकसभा में आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा और वोटिंग होगी. इन खबरों के अलावा, शर्मिला धनखड़ ने ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में पैरा शॉट पुट में गोल्ड मेडल जीत कर देश का नाम रौशन किया. पढ़ें मंगलवार सुबह की बड़ी खबरें.

PM मोदी से मिले स्काईरूट के फाउंडर, फ्यूचर प्लानिंग सुनकर जताई खुशी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस के फ़ाउंडर्स पवन चंदना और नागा भरत डाका से मुलाकात की. पीएम मोदी ने उनके साथ स्काईरूट कंपनी की भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की. प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि इस बातचीत का मुख्य विषय विक्रम वन सैटेलाइट की सफलता रहा. इसके अलावा अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई.

Advertisement

एंटी पेपर लीक बिल का निर्णायक दिन, आज लोकसभा में होगी बहस और वोटिंग

लोकसभा में आज पब्लिक एग्ज़ामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ़ अनफ़ेयर मीन्स) संशोधन विधेयक 2026 यानी एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा होगी. दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाली बहस 8 से 10 घंटे चल सकती है. यह संशोधन 2024 के क़ानून में बदलाव से जुड़ा है, जिसका मक़सद पेपर लीक, नकल और अन्य अनुचित गतिविधियों पर रोक लगाना है. बाद में बिल पर सदन में वोटिंग होगी.

CWG 2026: शर्मिला धनखड़ ने रचा इतिहास... पैरा शॉट पुट में जीता गोल्ड, 20 साल का सूखा खत्म

भारत की शर्मिला धनखड़ ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में इतिहास रचते हुए महिलाओं की शॉट पुट एफ 57 स्पर्धा में 9.81 मीटर का सीज़न का सर्वश्रेष्ठ थ्रो कर गोल्ड मेडल जीता. यह कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पहला पैरा एथलेटिक्स गोल्ड है. इसके साथ ही इस खेल में देश का 20 साल का पदक इंतज़ार भी ख़त्म हो गया.

Advertisement

राहुल गांधी ने इरफान से की मुलाकात, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के दौरान हुए थे वायरल

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान संविधान की प्रस्तावना पढ़कर चर्चा में आए मोहम्मद इरफ़ान से मुलाकात की. राहुल ने कहा कि इरफ़ान जैसे युवाओं की सोच और संविधान की समझ भारत की सबसे बड़ी ताक़त है. राहुल गांधी ने कहा कि इरफान जैसे लाखों युवा ही देश की असली उम्मीद हैं.

असम में बाढ़ से 4.45 लाख लोग प्रभावित, अब तक 68 की मौत, 6 जिलों में राहत-बचाव अभियान जारी

असम में बाढ़ की स्थिति में सोमवार को मामूली सुधार हुआ, लेकिन शिवसागर, गोलाघाट, चराइदेव, जोरहाट, नगांव और कामरूप समेत 6 ज़िलों में 4 लाख 45 हजार से ज़्यादा लोग अब भी प्रभावित हैं. पिछले 24 घंटे में कोई नई मौत नहीं हुई. इस साल बाढ़ में अब तक 68 लोगों की जान जा चुकी है. प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने का काम जारी है.

CWG 2026: बिंद्यारानी ने जीता ब्रॉन्ज, ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को मिला छठा मेडल

ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की बिंद्यारानी देवी ने महिलाओं के 58 किग्रा भारोत्तोलन वर्ग में कांस्य पदक जीता. क्लीन एंड जर्क में दो प्रयास असफल रहने के बावजूद उन्होंने 87 किग्रा स्नैच और 112 किग्रा क्लीन एंड जर्क समेत कुल 199 किग्रा वज़न उठाकर तीसरा स्थान हासिल किया. गोल्ड मेडल नाइजीरिया की राफियातु फोलाशादे लावाल ने जीता. 

Advertisement

नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया-राहुल गांधी को राहत, HC ने जवाब दाखिल करने के लिए दिया 3 हफ्ते का समय

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान संविधान की प्रस्तावना पढ़कर चर्चा में आए मोहम्मद इरफ़ान से मुलाकात की. राहुल ने कहा कि इरफ़ान जैसे युवाओं की सोच और संविधान की समझ भारत की सबसे बड़ी ताक़त है. राहुल गांधी ने कहा कि इरफान जैसे लाखों युवा ही देश की असली उम्मीद हैं.

बिहार के 11 प्रसिद्ध स्थलों की सुरक्षा में बड़ा बदलाव, अब BSAP संभालेगी कमान

बिहार के 11 बड़े धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था अब बदल गई है. राज्य सरकार ने इन अहम स्थलों की सुरक्षा की जिम्मेदारी बिहार सैन्य पुलिस यानी BSAP को सौंप दी है. गृह विभाग ने इस संबंध में नई अधिसूचना जारी की है. इसके तहत महावीर मंदिर, विष्णुपद मंदिर, तख्त श्री हरिमंदिर साहिब समेत कई बड़े स्थलों पर BSAP के जवान सुरक्षा संभालेंगे.

पश्चिम बंगाल सरकार करेगी NEET के टॉप 100 छात्रों का सम्मान, सभी को मिलेगा लैपटॉप

पश्चिम बंगाल सरकार मंगलवार को NEET परीक्षा के राज्य के टॉप 100 छात्रों को सम्मानित करेगी. नबन्ना सभागार में होने वाले कार्यक्रम में इन मेधावी छात्रों को लैपटॉप दिए जाएंगे. इस पहल का मक़सद मेडिकल शिक्षा के लिए छात्रों को प्रोत्साहित करना है. इस कार्यक्रम के दौरान छात्रों के साथ उनके माता पिता भी मौजूद रहेंगे.

Advertisement

CWG 2026: वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता सिल्वर मेडल, कुल 199 किलो वजन उठाकर किया कमाल

राजनांदगांव की ज्ञानेश्वरी यादव ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतकर भारत को चौथा मेडल दिलाया. उन्होंने स्नैच में 88 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 111 किग्रा समेत कुल 199 किग्रा वज़न उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया. फ़ाइनल में उनकी कड़ी टक्कर नाइजीरिया की ओनोमे ओमोलोला डिडिह से रही.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »