Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 19 अक्टूबर 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग मामले में कोटा से पकड़े गए नाबालिग के पिता सामने आए. बोले- बेटा 13 तारीख को घर आया था, फिर कहां गया पता नहीं...

Advertisement
टाइगर श्रॉफ पर हमले के 2 शूटर हरियाणा के रहने वाले हैं. (Photo: ITG) टाइगर श्रॉफ पर हमले के 2 शूटर हरियाणा के रहने वाले हैं. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:44 PM IST

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस ने राजस्थान के कोटा से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. वहीं, केंद्र सरकार ने तेल कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे 1 नवंबर 2026 से गन्ने के रस, चीनी के सिरप और बी-हेवी शीरे से बने इथेनॉल की खरीद न करें. इन खबरों के अलावा, BCCI ने प्रज्ञान ओझा को मेन्स सेलेक्शन कमेटी का चेयरमैन घोषित कर दिया है. पढ़ें सोमवार शाम की बड़ी खबरें

Advertisement

'टाइल-पत्थर लगाना सीख रहा था, किसी ने...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में पकड़े गए नाबालिग के दिव्यांग पिता की जुबानी 

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस ने राजस्थान के कोटा से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. इनमें सोनीपत का एक नाबालिग भी शामिल है. अब नाबालिग के पिता सामने आए हैं. उनका कहना है कि जांच होनी चाहिए. कहीं किसी ने बेटे को बहलाया तो नहीं? कहीं उसे इस मामले में फंसाया तो नहीं गया? 

चीनी की कीमतों पर लगाम लगाने की तैयारी, सरकार ने गन्ने से इथेनॉल बनाने पर लगाई रोक 

घरेलू बाजार में चीनी की आपूर्ति बनाए रखने और बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने अहम फैसला किया है. सरकार ने तेल कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे 1 नवंबर 2026 से गन्ने के रस, चीनी के सिरप और बी-हेवी शीरे से बने इथेनॉल की खरीद न करें. इस साल कमजोर मॉनसून के चलते गन्ने की फसल पर असर पड़ने की आशंका है. 

Advertisement

कोलकाता भगदड़ के बाद एक्शन में बंगाल सरकार, 3 दुर्गा पूजा पंडालों को फायर सेफ्टी नोटिस 

कोलकाता के चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. इसी बीच राज्य के अग्निशामक और आपातकालीन सेवा विभाग ने दक्षिण कोलकाता के तीन दुर्गा पूजा समितियों को नोटिस जारी किया है. अधिकारियों ने बताया कि इन पंडालों में अग्नि सुरक्षा को लेकर किए गए इंतजाम में कमियां पाई गई हैं. 

दिल्ली पुलिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं नेहा बोरा, 10 हजार के बॉन्ड नोटिस को चुनौती 

AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के कारण बताओ नोटिस के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. पुलिस के नई दिल्ली जिला मजिस्ट्रेट के इस नोटिस में शांति बनाए रखने की आड़ में ₹10,000 का मुचलका और बेल राशि जमा करने का निर्देश दिया गया था. इस नोटिस के विरोध में नेहा ने याचिका दायर की है और इसे रद्द करने की मांग की है.

यूपी चुनाव के लिए सपा का रोडमैप तैयार, अखिलेश यादव इस दिन जारी करेंगे मैनिफेस्टो 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. अखिलेश यादव ने सोमवार को बताया कि 26 नवंबर को वे आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी करने वाले हैं. उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.

Advertisement

Asian Para Games: कोकिला ने जूडो में जीता सिल्वर, कपिल परमार को ब्रॉन्ज 

भारत के दृष्टिबाधित जूडो खिलाड़ियों ने सोमवार को एशियन पैरा गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए. कोकिला ने महिलाओं की जे2 कैटेगरी के 52 किग्रा वर्ग में सिल्वर मेडल जीता, जबकि कपिल परमार ने पुरुषों की जे1 कैटेगरी के 70 किग्रा वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया. मेडल जीतने के बाद कपिल काफी भावुक दिखाई दिए.

उत्तराखंड: जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने थामा कांग्रेस का हाथ, कुछ दिन पहले ही दिया था बीजेपी से इस्तीफा 

उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों से पहले पूर्व बीजेपी नेता और जाने-माने चेहरे रामशरण नौटियाल ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है. उन्होंने शैलजा कुमारी, गुरदीप सिंह सप्पल समेत कई कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. रामशरण नौटियाल पॉपलर प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता हैं. 

हूतियों का तगड़ा प्रहार, मिसाइल अटैक में 18 लोगों की मौत, रियाद में भी गिरीं मिसाइलें 

हूती विद्रोहियों ने सऊदी समर्थित यमन की सरकारी सेना पर हमला जोरदार हमला किया है. इस हमले में 18 लोग मारे गए हैं. सरकारी सूत्रों ने बताया कि यह हमला सुबह किया गया और इसमें ट्रेनिंग के दौरान सैनिकों को निशाना बनाया गया था. इस हमले के लिए हूती विद्रोहियों ने तीन बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं. 
 
अजीत अगरकर के बाद प्रज्ञान ओझा बने नए चीफ सेलेक्टर, रमेश पोवार की हुई सेलेक्शन पैनल में एंट्री 

Advertisement

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने प्रज्ञान ओझा को मेन्स सेलेक्शन कमेटी का चेयरमैन घोषित कर दिया है. इसके साथ ही पुरुष चयन समिति में भी बड़ा बदलाव किया गया है. क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी ने BCCI मुख्यालय में इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सर्वसम्मति से पूर्व स्पिनर रमेश पोवार को चयन समिति का नया सदस्य नियुक्त करने की सिफारिश की है.

Asian Para Games: पहली बार लॉन्ग जंप में उतरे निषाद कुमार, सीधे गोल्ड पर लगाई छलांग 

भारत के लिए एशियन पैरा गेम्स में पैरा एथलेटिक्स का पहला गोल्ड जीतने वाले निषाद कुमार ने लॉन्ग जंप में कमाल कर दिया. 27 साल के निषाद ने पुरुषों की T47 लॉन्ग जंप स्पर्धा में 7.11 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया. निषाद कुमार ने पिछले एशियन पैरा गेम्स में चीन में पुरुषों की हाई जंप T47 स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »