कोलकाता भगदड़ के बाद एक्शन में बंगाल सरकार, 3 दुर्गा पूजा पंडालों को फायर सेफ्टी नोटिस

कोलकाता के चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग ने तीन दुर्गा पूजा समितियों को नोटिस जारी किया है, जिनमें अग्नि सुरक्षा में कमियां पाई गईं.

Advertisement
तीन दुर्गा पूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा में कमी पाई गई. (File Photo-PTI) तीन दुर्गा पूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा में कमी पाई गई. (File Photo-PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:13 PM IST

कोलकाता के चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत के बाद पश्चिम बंगाल सरकार पूरी तरह से सतर्क हो गई है. राज्य के अग्निशामक और आपातकालीन सेवा विभाग ने दक्षिण कोलकाता के तीन दुर्गा पूजा समितियों को नोटिस जारी किया है.

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इन पंडालों में अग्नि सुरक्षा को लेकर किए गए इंतजाम में कमियां पाई गई हैं. अग्निशमन टीम ने पंडालों के निरीक्षण के बाद चेतला अग्रणी, बालीगंज कल्चरल एसोसिएशन और त्रिधारा सम्मिलनी को नोटिस जारी किए गए हैं.

Advertisement

दमकल विभाग ने रविवार को ही पंडालों के पास बनी टेम्परेरी कमर्शियल स्ट्रक्चर और खतरनाक स्टॉलों को तुरंत हटाने के निर्देश दिए थे. खासकर ज्यादा ज्वलनशील सामग्रियों से बने पंडालों के करीब LPG सिलेंडरों की मौजूदगी पर आपत्ति जताई गई थी.

वेंटिलेशन और लाइन मैनेजमेंट पर जोर

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पंडालों में पर्याप्त रोशनी और वेंटिलेशन की जरूरत पर जोर दिया. भीड़भाड़ और दम घुटने जैसी स्थितियों से बचने के लिए पर्याप्त पंखे और एसी यूनिट लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं.

त्रिधारा सम्मिलनी के वरिष्ठ पदाधिकारी देवाशिष कुमार ने सोमवार को कहा, 'हमें उद्घाटन से पहले ही विभाग से NOC मिल गई थी. हमने कोई बहुत ज्वलनशील सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया है और एंट्री गेट से लेकर रास्ते तक सही लाइटों की व्यवस्था की है. हमने टीम को सूचित कर दिया है कि भीड़ नियंत्रण से जुड़े सभी अग्नि सुरक्षा उपायों का पालन किया जा रहा है और हमने उन्हें अनुपालन रिपोर्ट भी भेज दी है.'

Advertisement

उन्होंने कहा कि हजारों श्रद्धालुओं की आवाजाही को कोलकाता पुलिस, नागरिक सुरक्षा अधिकारियों और नगर निकाय के साथ मिलकर संभाल रही है.

बालीगंज कल्चरल एसोसिएशन का बयान

उधर, अधिकारियों ने बताया कि बालीगंज कल्चरल एसोसिएशन को अपने पंडाल के अंदर रोशनी सुधारने की लिए कहा गया है.  साथ ही ये ध्यान देने को कहा गया है कि व्यावसायिक गतिविधियों से एंट्री और एक्टिज के रास्ते ब्लॉक न हों.

यह भी पढ़ें: कोलकाता हादसा: 19 मौतों के बाद एक्शन में सरकार, शुरू हुई बड़े पंडालों की चेकिंग

पूजा समिति के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा, 'हम सुरक्षा सावधानियों और हजारों श्रद्धालुओं की आवाजाही को लेकर सभी मानक प्रक्रियाओं का पालन कर रहे हैं. हमने प्रकाश व्यवस्था में सुधार किया है और ये तय किया है कि रासबिहारी एवेन्यू और ट्रायंगुलर पार्क की ओर से आने वाले रास्ते पर श्रद्धालुओं के प्रवेश में कोई रुकावट न आए.'

इस मामले में चेतला अग्रणी के किसी भी अधिकारी से प्रतिक्रिया के लिए संपर्क नहीं हो सका.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »