महिला आरक्षण विधेयक को लेकर राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मौजूदा विधेयक देश के चुनावी नक्शे को बदलने की कोशिश है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने के बाद कच्चे तेल का भाव 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे फिसल गया है. दिल्ली-NCR में शुक्रवार को अचानक मौसम बदला और कई इलाकों में बारिश हुई. आज शाम की बड़ी खबरें यहां पढ़िए.
'कायरों की तरह छिपना बंद करे BJP, ये महिला बिल तो बिल्कुल नहीं', राहुल गांधी ने सरकार को घेरा
लोकसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण विधेयक पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी पर कड़ा हमला किया. राहुल गांधी ने कहा, 'यह महिला आरक्षण विधेयक नहीं है, क्योंकि महिला आरक्षण का कानून तो 2023 में ही पारित हो चुका है.' राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मौजूदा विधेयक देश के चुनावी नक्शे को बदलने की कोशिश है.
टी20 वर्ल्ड कप में हुई थी मैच फिक्सिंग! इस टीम के कप्तान पर शक, ICC ने शुरू की जांच
टी ट्वेंटी वर्ल्ड कप 2026 में क्रिकेट कनाडा पर भ्रष्टाचार और मैच फिक्सिंग के गंभीर आरोप लगे हैं. ESPN क्रिकइंफो की रिपोर्ट्स के मुताबिक जांच का सबसे बड़ा हिस्सा कनाडा-न्यूज़ीलैंड के बीच हुए मुकाबले से जुड़ा है. अभी तक किसी खिलाड़ी या अधिकारी के खिलाफ औपचारिक आरोप तय नहीं किए गए हैं, लेकिन एसीयू इस मामले की गहराई से जांच कर रही है.
खुल गया होर्मुज... खबर आते ही अचानक सबकुछ बदल गया, भारत के लिए 3 गुड न्यूज
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का खुलना भारत के लिए बेहद राहत भरी खबर है. भारत पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ रहा था, क्योंकि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बनी हुई थी. लेकिन अब इस खबर के बाद कच्चे तेल का भाव 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे फिसल गया है.
राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने का आदेश, दोहरी नागरिकता केस में बढ़ी मुश्किलें
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने दोहरी नागरिकता के मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश दिया है. बीजेपी नेता विग्नेश शिशिर ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में एक याचिका दाखिल की थी. उनकी मांग थी कि राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की जाए क्योंकि उन पर आरोप है कि उनके पास ब्रिटेन की नागरिकता है.
Gold-Silver Import: बैंकों का बड़ा फैसला... विदेशों में फंसा कई टन सोना-चांदी, आयात पर रोक!
बैंकों के इस कदम से कई टन सोना और चांदी रुक गया है. इससे भारत में आपूर्ति की कमी हो सकती है, क्योंकि भारत सोने-चांदी की खरीद के लिए विदेशों पर ही ज़्यादा निर्भर करता है. ऐसा पहली बार है, जब सरकारी आदेश के अभाव में सीमा शुल्क पर बात अटकी है और भारतीय बैंकों ने सोने-चांदी का आयात रोक दिया है.
दिल्ली में पूर्व CM नीतीश कुमार के सरकारी घर का नया पता, मिली Z प्लस सुरक्षा
बिहार के पूर्व CM और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार को दिल्ली में सुनहरी बाग स्थित बंगला नंबर 9 आवंटित किया गया है. यह 'टाइप-8' कैटेगरी का एक बेहद आलीशान बंगला है, जिसमें तमाम आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं. इसके साथ ही, अब दिल्ली में नीतीश कुमार की सुरक्षा का ज़िम्मा CRPF के हाथों में होगा, जो उन्हें Z प्लस कैटेगरी की सुरक्षा कवर देगी.
नोएडा में प्रदर्शनकारी मजदूरों के हालात का जायजा लेने जा रहे समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने बॉर्डर पर ही रोक दिया. नोएडा पुलिस ने कानून-व्यवस्था और धारा 163 का हवाला देते हुए इस 10 सदस्यीय डेलिगेशन को डीएनडी फ्लाईवे पर ही रोक लिया. पुलिस ने पहले ही सपा नेताओं को नोटिस जारी कर नोएडा न आने की हिदायत दी थी.
दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, धूलभरी आंधी के बाद बारिश
दिल्ली-NCR में तेज़ गर्मी के बाद शुक्रवार को अचानक मौसम बदला है और कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई. मौसम विज्ञान विभाग ने पहले ही गुरुवार को शहर के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया था. मौसम विभाग के इस अलर्ट में दिल्ली में बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई थी.
सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ सरकारी गवाह बनेंगी जैकलीन फर्नाडिस! मनी लॉन्ड्रिंग केस में यू-टर्न
एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने दिल्ली की एक अदालत में कहा कि वह ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में सरकारी गवाह बनना चाहती हैं. अदालत ने जैकलीन से कहा कि इसके लिए उन्हें ED के पास औपचारिक आवेदन देना होगा. कुछ महीने पहले सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में जैकलीन के खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही रद्द करने से इनकार कर दिया था.
प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने शुक्रवार सुबह पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आप नेता संजीव अरोड़ा के लुधियाना स्थित घर पर छापेमारी की. सुरक्षा को देखते हुए घर के बाहर केंद्रीय पुलिस बल के जवानों को भी तैनात किया गया. यह पूरी कार्रवाई लुधियाना, जालंधर, चंडीगढ़ और गुरुग्राम समेत कुल 13 ठिकानों पर एक साथ की गई.
aajtak.in