करीब 49 दिनों के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोल दिया है, जिससे वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति को बड़ी राहत मिली है. लेबनान सीजफायर के बाद उठाए गए इस कदम से भारत समेत कई देशों की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी. इस फैसले के साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है और हालात सामान्य होने की उम्मीद बढ़ गई है