जंतर मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के दिल्ली पुलिस के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया. वहीं, भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि अमेरिका भारत पर 100% टैरिफ लगा सकता है और ट्रंप इसपर फैसला 10 दिनों के भीतर ले सकते हैं. इन खबरों के अलावा, कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को होने वाले 'लहराओ तिरंगा' विरोध-प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है. पढ़ें गुरुवार शाम की बड़ी खबरें
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस
जंतर मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के दिल्ली पुलिस के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछा कि क्या यह फैसला कोर्ट की कुछ मौखिक टिप्पणियों की वजह से लिया गया था या फिर इसे एक आम प्रदर्शन स्थल के रूप में इस्तेमाल करने की उपयोगिता पर विचार करने के बाद लिया गया था.
बिहार में करीब 9 लाख शिक्षाकर्मियों और 1.30 लाख पुलिसकर्मियों के अगली सैलरी मिलने पर रोक लगा दी गई है. ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि एजी की जांच में दोनों विभागों में गड़बड़ी सामने आई है. सरकार के इस फैसले को लेकर वित्त सचिव विनय कुमार ने दोनों विभागों को पत्र भेजकर डॉक्यूमेंट्स की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं.
खेल जगत में पसरा मातम... 59 की उम्र में इस चैम्पियन बॉक्सर का निधन, हार्ट अटैक से थमी सांसें
अर्जेंटीना के पूर्व मिडिलवेट वर्ल्ड चैम्पियन जॉर्ज कास्त्रो का 59 साल की उम्र में निधन हो गया. कास्त्रो अर्जेंटीना के शहर मोरोन स्थित एक बिंगो हॉल में थे, जहां अचानक उनके सीने में दर्द उठा. उन्हें बचाने के लिए CPR दिया गया. हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. जॉर्ज ने 1987 में पेशेवर बॉक्सिंग की शुरुआत की थी.
दुनिया में संकट... लेकिन इंडियन इकोनॉमी में दम, IMF ने फिर कर दी भारत की तारीफ
IMF ने हाल ही में भारत के जीडीपी ग्रोथ के अनुमान में बड़ा इजाफा किया था और अब अपने इस फैसले को सही ठहराते हुए भारत की इकोनॉमी की तारीफ की है. IMF ने कहा है कि इंडियन इकोनॉमी की तेज रफ्तार बरकरार है और ये तमाम ग्लोबल टेंशन के बीच भी 7% की रफ्तार से ग्रोथ करेगी. IMF ने माना कि भारत ने वैश्विक झटकों का अच्छी तरह सामना किया है.
भारत पर लगेगा 100% टैरिफ, सर्जियो गोर बोले- 10 दिन में फैसला लेंगे ट्रंप
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गुरुवार को रूसी तेल खरीदने को लेकर भारत पर 100% टैरिफ पर अपनी बात रखी. उन्होंने ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोलते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति अगले 10 दिनों के भीतर प्रतिबंधों पर फैसला ले सकते हैं, जिसे रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों, जिनमें भारत भी शामिल है पर असर पड़ सकता है.
बिठूर नगर पंचायत उपचुनाव में BJP की जीत, सपा समर्थित प्रत्याशी को 2,483 वोटों से हराया
उत्तर प्रदेश में पंचायत उपचुनाव के नतीजों में बीजेपी ने बिठूर नगर पंचायत के चेयरमैन पद पर जीत दर्ज की है. बीजेपी प्रत्याशी राणा समरेंद्र सिंह ने 2,483 मतों के अंतर से चुनाव जीतकर पार्टी का कब्जा बरकरार रखा. उन्हें कुल 4,210 वोट मिले. वहीं, सपा के समर्थन से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी आदर्श द्विवेदी उर्फ विभु को 1,727 मत मिले.
अभिजीत दिपके के कल होने वाले 'तिरंगा मार्च' पर HC का रोक लगाने से इनकार, पुलिस बोली- एक्शन लेंगे
कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में 16 अक्टूबर को होने वाले 'लहराओ तिरंगा' विरोध-प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है. दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट को भरोसा दिया है कि CJP के नेता अभिजीत दिपके के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे. सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके ने जनता से इस 'तिरंगा मार्च' में शामिल होने की अपील की है.
बॉलीवुड एक्टर इमरान खान को मुंबई में एक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद अब उन्हें भारत छोड़ने का नोटिस मिला है. विदेशी नागरिकों के रजिस्ट्रेशन से जुड़े अधिकारी ने इमरान खान को 28 अक्टूबर 2026 तक देश छोड़ने का निर्देश दिया है. इमरान खान की कानूनी टीम अब इस नोटिस को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी कर रही
वायु सेना के लिए GSAT सैटेलाइट, नौसेना के लिए वरुणास्त्र टॉरपीडो की हुई डील
नई दिल्ली में गुरुवार को कर्तव्य भवन में रक्षा मंत्रालय ने दो महत्वपूर्ण डील पर हस्ताक्षर किए. इन डील का कुल मूल्य लगभग 4,106 करोड़ है. इनमें भारतीय वायु सेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह GSAT-7C और भारतीय नौसेना के लिए भारी वजन वाले टॉरपीडो वरुणास्त्र शामिल हैं. यह पूरी तरह स्वदेशी डिजाइन, विकास और निर्माण वाला संचार उपग्रह है.
Netflix का बड़ा झटका: 1000 कर्मचारियों को निकाला, 2022 के बाद सबसे बड़ी छंटनी
नेटफ्लिक्स ने 2022 के बाद अपनी सबसे बड़ी छंटनी करते हुए लगभग 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' की एक रिपोर्ट के अनुसार, इन छंटनी से कंपनी के कुल कर्मचारियों का लगभग 6 प्रतिशत हिस्सा प्रभावित होगा. इनमें से अधिकांश कटौतियां प्रॉडक्ट, टेक्नोलॉजी, लीगल और ह्यूमन रिसोर्सेज टीमों में होने की उम्मीद है.
aajtak.in