Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 04 अक्टूबर 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने 6 महीने के भीतर राज्य में UCC लागू करने और जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ सख्त कानून बनाने की बात कही. नंदीग्राम उपचुनाव के प्रचार के दौरान उन्होंने ममता बनर्जी की 2021 की पैर की चोट को लेकर सवाल उठाए.

Advertisement
शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल में 6 महीने में UCC लागू करने का ऐलान किया. (Credits: PTI) शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल में 6 महीने में UCC लागू करने का ऐलान किया. (Credits: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:40 PM IST

पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को कहा है कि पश्चिम बंगाल में 6 महीने के भीतर समान नागरिक संहिता यानि UCC लागू की जाएगी. वहीं, दिल्ली में इंडिया गेट के पास रविवार को आम आदमी पार्टी ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया. इन खबरों के अलावा, रेस्ट ऑफ इंडिया ने जम्मू-कश्मीर को हराकर ईरानी कप अपने नाम कर लिया है. पढ़ें रविवार शाम की बड़ी खबरें

Advertisement

'पश्चिम बंगाल में 6 महीने के भीतर लागू होगा UCC', CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान 

पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को कहा है कि उत्तराखंड और गुजरात के बाद पश्चिम बंगाल में भी 6 महीने के भीतर समान नागरिक संहिता यानि UCC लागू की जाएगी. नंदीग्राम उपचुनाव के प्रचार के आखिरी दिन पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी ने पूर्व की TMC सरकार पर बीजेपी नेताओं को फंसाने के लिए CID के इस्तेमाल का आरोप लगाया.  

पाकिस्तान सरकार ने नहीं बनी बात, अब इमरान समर्थक निकालेंगे लॉन्ग मार्च 

पाकिस्तानी सरकार के साथ बातचीत नाकाम होने बाद रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पार्टी PTI के समर्थकों द्वारा लॉन्ग मार्च की तैयारी शुरू कर दी गई है. इस बातचीत में जेल में बंद इमरान खान से तुरंत मुलाकात, उन्हें निजी डॉक्टर और उचित सुविधाओं वाले अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग की गई थी. लेकिन यह बातचीत बेनतीजा निकली. 

Advertisement

बंगाल से कोयल मल्लिक, उत्तराखंड से दिनेश आर्य... BJP ने राज्यसभा कैंडिडेट का किया ऐलान 

बंगाली अभिनेत्री कोयल मल्लिक पश्चिम बंगाल से राज्यसभा उपचुनाव में BJP की उम्मीदवार होंगी. उन्होंने इससे पहले TMC के राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दिया था. कोयल ने 16 जुलाई 2026 को अपना इस्तीफा दिया था. वहीं, उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने दिनेश आर्य के नाम को मंजूरी दी है. केंद्रीय चुनाव समिति ने उनके नाम पर मुहर लगाई है.  

मुंबई एयरपोर्ट टर्मिनल 1B का री-डेवलपमेंट होगा शुरू, अडानी की कंपनी ने कहा- 91% ट्रैफिक पर असर नहीं 

मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 1B के उत्तरी हिस्से का रीडेवलपमेंट शुरू होने वाला है. 60 साल पुरानी बिल्डिंग को लेकर सुरक्षा चिंताओं के कारण इस टर्मिनल का चरणबद्ध तरीके से रीडेवलपमेंट किया जाएगा. 2020 से ही T1 के भविष्य को लेकर एयरलाइंस के साथ व्यापक बातचीत चल रही है.  

LIVE: 'मुझे फुटबॉल की तरह फेंका...' AAP नेता सौरभ भारद्वाज का दिल्ली पुलिस पर आरोप, इंडिया गेट पर जमकर प्रदर्शन 

दिल्ली में इंडिया गेट के पास रविवार को आम आदमी पार्टी और उसके छात्र संगठन 'ASAP' के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया. दूसरी तरफ जंतर-मंतर भी चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी है. आप नेता सौरभ भारद्वाज को भी पुलिस ने डिटेन कर लिया है.

Advertisement

मुकेश कुमार का खौफनाक स्पेल! 4 गेंदों में झटके 3 विकेट, JK को धूल चटाकर रेस्ट ऑफ इंडिया ने 31वीं बार जीता ईरानी कप 

रेस्ट ऑफ इंडिया ने श्रीनगर में खेले गए शानदार मुकाबले में रणजी चैम्पियन जम्मू-कश्मीर को 167 रनों से करारी शिकस्त देकर ईरानी कप अपने नाम कर लिया है. इस मैच में जीत के हीरो मुकेश कुमार रहे. इस मैच में मुकेश कुमार ने महज 33 रन देकर 6 विकेट झटके. मुकेश के इस दमदार प्रदर्शन की बदौलत रेस्ट ऑफ इंडिया ने 31वीं बार ईरानी कप की ट्रॉफी जीत ली.

पाकिस्तान की इस खूबसूरत क्रिकेटर ने लिया संन्यास... दो बार जीता एशियन गेम्स गोल्ड, अब शुरू की नई इनिंग्स 

पाकिस्तानी की तेज गेंदबाज कायनात इम्तियाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. दाएं हाथ की इस फास्ट बॉलर ने 13 साल तक पाकिस्तानी महिला क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया. इस दौरान उन्होंने 19 ओडीाई और 21 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. विमेंस ओडीआई में कायनात ने 10 विकेट लेने के अलावा 134 रन बनाए. 

'इंडिया अगेंस्ट वोट चोरी अब नया नारा', उद्धव ठाकरे बोले- ज्ञानेश कुमार BJP का हथियार 

महाराष्ट्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रविवार को मुंबई में विपक्ष ने विरोध मार्च निकाला. शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और MNS प्रमुख राज ठाकरे ने इस मार्च का नेतृत्व किया. इस दौरान उद्धव ने CEC ज्ञानेश कुमार को BJP का 'हथियार' बताया, जबकि राज ठाकरे ने महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की मांग की.

Advertisement

फ्रांस के मंत्री बेंजामिन हद्दाद आएंगे भारत... दिल्ली में कई कार्यक्रमों में होगें शामिल 

फ्रांस के यूरोप मामलों के मंत्री बेंजामिन हद्दाद 4 से 6 अक्टूबर तक भारत दौरे पर हैं. वह नई दिल्ली में होने वाली म्यूनिख लीडर्स मीटिंग में हिस्सा लेंगे. इस दौरान भारत और फ्रांस के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत होगी. भारत दौरे के दौरान बेंजामिन हद्दाद फ्रांस-भारत 1.5 ट्रैक डायलॉग में भी शामिल होंगे.

'वापसी की कोई डेडलाइन नहीं...', शेख हसीना पर भारत का बांग्लादेश को जवाब 

शेख हसीना के प्रत्यर्पण को लेकर भारत ने कहा है कि उनकी बांग्लादेश वापसी के लिए कोई समयसीमा तय नहीं की जा सकती. बांग्लादेश में भारत के हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी ने शनिवार को कहा कि यह मामला तय कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ रहा है और अभी यह बताना संभव नहीं है कि हसीना को कब बांग्लादेश वापस भेजा जाएगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »