Corona Delta Plus Variant: देश में कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट के अभी कितने मामले? सरकार ने दी जानकारी

कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामले सामने आने के बाद चिंता और बढ़ गई है. सरकार ने बताया है कि अब तक देश के 18 जिलों में डेल्टा प्लस वैरिएंट के 50 मामले सामने आ चुके हैं.

Advertisement
Covid-19 India Updates Covid-19 India Updates

मिलन शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 25 जून 2021,
  • अपडेटेड 8:38 PM IST
  • कोरोना का डेल्टा प्लस वैरिएंट बढ़ा रहा चिंता
  • देश में अब तक सामने आ चुके हैं 50 मामले
  • जल्द ही कोरोना की तीसरी लहर की जताई जा रही आशंका

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की गति तो धीमी पड़ने लगी है, लेकिन नया वैरिएंट सामने आने के बाद चिंता बढ़ गई है. पिछले दिनों देश में सामने आए कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामलों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी जारी है. सरकार ने जानकारी दी है कि अब तक  भारत के 18 जिलों में कोरोना डेल्टा प्लस वैरिएंट के 50 मामले सामने आ चुके हैं.

Advertisement

कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट के केस सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में मिले हैं. यहां पर अब तक 20 मामले मिल चुके हैं, जबकि मध्य प्रदेश में 7 मरीज सामने आए हैं. पंजाब-गुजरात में 2-2, केरल में तीन, आंध्र प्रदेश में एक, तमिलनाडु में 9, ओडिशा में एक, राजस्थान में एक, जम्मू और कर्नाटक में भी एक-एक केस सामने आया है.

डेल्टा प्लस वैरिएंट की संख्या के बारे में जानकारी देते हुए एनसीडीसी के डायरेक्टर सुजीत सिंह ने कहा, ''भारत के 18 जिलों में डेल्टा प्लस वैरिएंट के 50 मामले मिल चुके हैं.'' 

बता दें कि देश में अब तक डेल्टा प्लस वैरिएंट के दो मरीजों की जान जा चुकी है. महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वैरिएंट से पीड़ित 80 वर्षीय बुजुर्गा का निधन हो गया. वहीं, मध्य प्रदेश के उज्जैन में भी डेल्टा प्लस वैरिएंट के चलते पिछले दिनों एक महिला की मौत हो गई थी. महिला और उसका पति, दोनों ही कोविड पॉजिटिव पाए गए थे. इसके बाद शख्स तो पूरी तरह से ठीक हो गया था, लेकिन उसकी पत्नी की मौत हो गई. महिला के पति ने बताया था कि उसने वैक्सीन लगवाई थी, लेकिन उसकी पत्नी को टीका नहीं लगा था. 

Advertisement

डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामलों में बढ़ोतरी होने की वजह से सरकार और एक्सपर्ट्स अलर्ट हो गए हैं. जल्द ही कोरोना वायरस की तीसरी लहर की भी आशंका जताई गई है. एक्सपर्ट्स कह चुके हैं कि कुछ हफ्तों के बाद देश में तीसरी लहर दस्तक दे सकती है. 

मालूम हो कि भारत में कोरोना की दूसरी लहर ने काफी तबाही मचाई थी. एक दिन में संख्या चार लाख से अधिक तक पहुंच गई थी, लेकिन अब यह मामले काफी कम हो गए हैं. पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस के 51,667 मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,01,34,445 हो गई है. बीते एक दिन में महामारी की वजह से 1,329 लोगों की जान भी चली गई है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »