जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

Advertisement
आरोपियों पर 25 हजार का रखा गया इनाम. (Photo: Representational) आरोपियों पर 25 हजार का रखा गया इनाम. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • ठाणे,
  • 26 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:04 AM IST

महाराष्ट्र के ठाणे में स्थित येऊर जंगल में वन्यजीवों के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है. यहां दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. वन विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की हैं.

एजेंसी के अनुसार, हाल ही में दो अलग-अलग घटनाओं में बोनट मकाक प्रजाति के बंदरों को निशाना बनाया गया. दोनों घटनाएं महज दो दिनों के अंतराल में सामने आईं. एक बंदर के गले में तीर लगा मिला, जबकि दूसरे के जबड़े में तीर धंसा हुआ था.

Advertisement

वन विभाग की ओर से बुधवार को जारी एक बयान में बताया गया कि घटना की जानकारी मिलते ही वन्यजीव संरक्षण से जुड़े विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची और घायल बंदरों को रेस्क्यू कर इलाज के लिए भेजा गया. फिलहाल दोनों बंदरों का इलाज जारी है और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है.

यह भी पढ़ें: 8000 फीट की ऊंचाई पर रहने वाले हिरण का शिकार... मांस पकाने की तैयारी में थे आरोपी, 14 गिरफ्तार

इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत केस दर्ज किया गया है. अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की घटना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि वन्यजीवों के प्रति अमानवीय व्यवहार भी है.

आरोपियों को पकड़ने के लिए वन विभाग ने तीन स्पेशल टीमें बनाई हैं, जो इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं और हर संभावित सुराग तलाश रही हैं. इसके साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

Advertisement

वन विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास इस घटना से जुड़ी कोई भी पुख्ता जानकारी हो, तो वह आगे आए. जानकारी देने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा. अधिकारियों ने साफ कहा है कि इस मामले को लेकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »