TCS में यौन उत्पीड़न की शिकायतों में 5 गुना उछाल, सालाना रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा; सामने आई 'निदा खान' की सच्चाई

देश की दिग्गज आईटी कंपनी टीसीएस (TCS) में पिछले पांच सालों के दौरान महिला कर्मचारियों के साथ यौन उत्पीड़न की शिकायतों में बड़ा उछाल देखा गया है. कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 से 2025 के बीच ये मामले पांच गुना तक बढ़ गए हैं. नासिक फैसिलिटी में हालिया घटना के बाद अब सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.

Advertisement
नासिक के TCS बीपीओ ऑफिस में धर्म परिवर्तन और यौन उत्पीड़न का मामला चर्चा में (Photo- ITG) नासिक के TCS बीपीओ ऑफिस में धर्म परिवर्तन और यौन उत्पीड़न का मामला चर्चा में (Photo- ITG)

दिव्येश सिंह

  • नासिक ,
  • 17 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:15 PM IST

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2020-21 से 2024-25 के बीच यौन उत्पीड़न की शिकायतों में पांच गुना की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वित्त वर्ष 2025 तक यह आंकड़ा बढ़कर 125 मामलों तक पहुंच गया है. हाल ही में नासिक बीपीओ यूनिट में भी उत्पीड़न की घटनाएं सामने आई हैं, जिसके बाद पुलिस और आंतरिक जांच समिति (ICC) ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है. टीसीएस सूत्रों का कहना है कि यह वृद्धि वास्तव में आंतरिक रिपोर्टिंग सिस्टम में हुए सुधार और 'पॉश' (POSH) ढांचे के प्रति महिला कर्मचारियों के बढ़ते विश्वास को दर्शाती है. शिकायतों का अनुपात 2023-24 के 0.05% से बढ़कर 2024-25 में 0.06% हो गया है.

Advertisement

रिपोर्टिंग सिस्टम पर कंपनी की सफाई

टीसीएस से जुड़े सूत्रों का दावा है कि शिकायतों की संख्या बढ़ना कार्यस्थल पर असुरक्षा का संकेत नहीं, बल्कि बेहतर मॉनिटरिंग और जागरूकता का परिणाम है. कंपनी ने पिछले कुछ वर्षों में आंतरिक तंत्र को मजबूत किया है, जिससे महिलाएं अब फॉर्मल शिकायत दर्ज कराने में अधिक सहज महसूस कर रही हैं. सूत्रों के मुताबिक, यह ट्रेंड संवेदीकरण (Sensitization) और ट्रेनिंग कार्यक्रमों की सफलता को दिखाता है, न कि गलत व्यवहार की घटनाओं में कोई आनुपातिक वृद्धि.

नासिक यूनिट का हाल और सच्चाई

नासिक यूनिट में कामकाज ठप होने की खबरों के बीच सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि ऑफिस सील या बंद नहीं किया गया है. वर्तमान में लगभग 60 लोग ऑफिस से काम कर रहे हैं, जबकि अन्य कर्मचारियों को घर या ऑफिस से काम करने का विकल्प (Discretion) दिया गया है. मामले में नामजद निदा खान के बारे में स्पष्ट किया गया है कि वह एचआर (HR) नहीं, बल्कि एक टेलीकॉलर है. कंपनी जांच पूरी होने तक अपने मानक प्रोटोकॉल और प्रशासनिक अवकाश संबंधी नियमों का पालन कर रही है.

Advertisement

इस बीच खबर सामने आई है कि TCS BPO नासिक की एग्जीक्यूटिव निदा खान प्रेग्नेंट हैं और मुंबई में हैं. खुद उनके वकील ने यह जानकारी दी है. वकील के मुताबिक, वह मुंबई में अपने परिवार के साथ रह रही हैं; वह फरार नहीं हैं, बल्कि उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी दी है. इस अर्जी पर नासिक कोर्ट में सुनवाई हो सकती है. वहीं, निदा खान की तलाश में नासिक पुलिस की एसआईटी भिवंडी पहुंच गई है. 

सुरक्षा ऑडिट और आंतरिक जांच

कंपनी हर साल 'कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न अधिनियम, 2013' के तहत अनिवार्य रूप से आंतरिक शिकायत समिति के जरिए इन मामलों का निपटारा करती है. नासिक और नागपुर बीपीओ ऑपरेशंस में लगे आरोपों पर कंपनी अपनी मानक प्रक्रिया के तहत पूछताछ कर रही है. कर्मचारी सुरक्षा और बिजनेस निरंतरता को ध्यान में रखते हुए फिलहाल कुछ बदलाव किए गए हैं. कंपनी का मुख्य फोकस अब रिपोर्टिंग इकोसिस्टम को और अधिक पारदर्शी बनाना है.

---- समाप्त ----
इनपुट- प्रवीण ठाकरे, पलक अग्रवाल

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement