मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस पटरी से उतरी, पुणे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला

vande bharat express derailed: पुणे रेलवे स्टेशन पर मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस पटरी से उतर गई. डायमंड क्रॉसिंग पर हुए इस हादसे के बाद यात्रियों को दूसरी ट्रेन से भेजा गया. जानें क्या रही वजह और क्या है ताजा अपडेट...

Advertisement
यह घटना पुणे स्टेशन के 'डायमंड क्रॉसिंग' पर हुई.(Photo:Screengrab) यह घटना पुणे स्टेशन के 'डायमंड क्रॉसिंग' पर हुई.(Photo:Screengrab)

दीपेश त्रिपाठी / ओमकार

  • पुणे,
  • 27 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:38 PM IST

मुंबई से सोलापुर जा रही देश की प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार शाम पुणे रेलवे स्टेशन पर एक हादसे का शिकार हो गई. स्टेशन में प्रवेश करते समय ट्रेन का एक कोच पटरी से उतर गया, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया. हालांकि, राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई सूचना नहीं है.

Advertisement

सेंट्रल रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार रात करीब 7:30 बजे हुई. ट्रेन के चौथे कोच की एक ट्रॉली पटरी से नीचे उतर गई. यह घटना पुणे स्टेशन के 'डायमंड क्रॉसिंग' पर हुई.

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन पर वर्तमान में 'यार्ड रीमॉडलिंग' का काम चल रहा है, जिस डायमंड क्रॉसिंग पर यह हादसा हुआ, उसे जल्द ही अपग्रेड किया जाना है,

हादसे के तुरंत बाद रेलवे के सीनियर अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई. अधिकारियों ने पटरी से उतरी ट्रॉली की जांच की और ट्रैक को दुरुस्त करने का काम शुरू किया. देखें VIDEO:- 

सोलापुर जाने वाले यात्रियों को होने वाली परेशानी को देखते हुए रेलवे ने उन्हें दूसरी ट्रेन में शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं. इस दौरान स्टेशन पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे, जिन्हें आरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने सुरक्षित दूरी पर रखा. 

Advertisement

वंदे भारत एक्सप्रेस भारत की पहली स्वदेशी सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन है. तकनीकी रूप से एडवांस्ड होने के बावजूद यार्ड रिमॉडलिंग के दौरान इस तरह की घटना ने सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं.  रेलवे अब इस बात की विस्तृत जांच कर रहा है कि क्या यह मानवीय चूक थी या तकनीकी खराबी?

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement