पालघर में नाश्ता कर रहे मजदूरों पर गिरी स्टोर रूम की दीवार, 3 की मौत

महाराष्ट्र के पालघर में एक बड़ा हादसा हुआ है. जहां नाश्ता कर रहे मजदूरों पर स्टोर रूम की दीवार गिर गई. इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई. हादसा सुबह करीब 10 बजे के आसपास का बताया जा रहा है.

Advertisement
हादसे की सूचना मिलते ही वाडा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. (Photo: ITG) हादसे की सूचना मिलते ही वाडा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. (Photo: ITG)

मोहम्मद हुसैन खान

  • पालघर ,
  • 24 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 11:34 PM IST

महाराष्ट्र के पालघर जिले के वाडा तालुका में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ. विक्रमगढ़ रोड स्थित टीना रबर कंपनी में स्टोर रूम की दीवार अचानक गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई. हादसा सुबह करीब 10 बजे के आसपास हुआ.

जानकारी के अनुसार, कंपनी के कुछ मजदूर नाश्ता कर रहे थे. इसी दौरान उनके पास स्थित स्टोर रूम की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई. दीवार के मलबे में दबने से तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement

मृतकों की पहचान केशव वालकू गुनगुणा (55), मीरा जानू गवली (60) और रंजना दिलीप कोंब (35) के रूप में हुई है. केशव गुनगुणा विक्रमगढ़ तालुका के मोहा गांव के रहने वाले थे, जबकि मीरा गवली वसूरी और रंजना कोंब पोशेरी की रहने वाली थीं.

हादसे की सूचना मिलते ही वाडा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. इस घटना के बाद पालघर जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं.

पालघर के आपदा प्रबंधन अधिकारी विवेकानंद कदम ने बताया कि घटना के समय ये तीनों स्टोररूम में नाश्ता कर रहे थे. विवेकानंद ने आगे बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

वहीं, आप्टी ग्राम पंचायत के सरपंच प्रमोद पाटिल ने कहा कि दीवार शायद स्ट्रक्चरल ओवरलोड के कारण गिरी होगी, क्योंकि दीवार के ठीक साथ भारी बोरियों का ढेर लगा हुआ था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »