कंपनी के HR मैनेजर से 36 लाख रुपये की ठगी, साइबर ठगों ने निवेश के नाम पर बनाया शिकार

नवी मुंबई में एक कंपनी के एचआर मैनेजर से 36 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. मामले में शिकायत दर्ज करते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. एचआर मैनेजर से यह ठगी निवेश के नाम पर की गई.

Advertisement
एचआर मैनेजर से 36 लाख रुपये की ठगी. (Photo: Representational ) एचआर मैनेजर से 36 लाख रुपये की ठगी. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • ठाणे,
  • 11 जनवरी 2026,
  • अपडेटेड 2:48 PM IST

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में साइबर शातिरों ने एक एचआर मैनेजर से 36 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी कर ली. यह ठगी ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट के नाम पर ज्यादा रिटर्न दिलाने का लालच देकर की गई. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. फिलहाल एचआर मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि एक HR मैनेजर के साथ ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड में 36.74 लाख रुपये की ठगी हुई. नेरुल पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि पीड़ित से एक महिला ने संपर्क किया, जिसने दावा किया कि वह SEBI में रजिस्टर्ड एक फर्म की प्रतिनिधि है और उसे शेयर ट्रेडिंग में ज़्यादा मुनाफ़े का वादा करके एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया.

 यह भी पढ़ें: लोगों को बेच रहे थे फर्जी इंश्योरेंस पॉलिसी, ऐसे हो रही थी ठगी... नोएडा में पकड़ा गया फेक कॉल सेंटर

मुनाफा  दिलाने के नाम पर ऐंठे 36 लाख रुपये 

नेरुल पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर ब्रह्मानंद नाइकवाड़ी ने कहा कि उसने आरोपी द्वारा दिए गए लिंक को डाउनलोड किया. जिसके बाद 50 हजार रुपये का शुरुआती मुनाफ़ा होने के बाद उसने अगस्त और सितंबर 2025 के बीच कुल 36.74 लाख रुपये का इन्वेस्टमेंट किया. हालांकि, जब वह अपना मुनाफ़ा नहीं निकाल पाया, तो उसे एहसास हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है.

Advertisement

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत आपराधिक विश्वासघात और अन्य अपराधों के लिए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »