शराब की दुकान में घुसे 3 चोर... बोतलें छोड़कर सिर्फ 60 हजार रुपये ले गए, CCTV में कैद हुई पूरी कहानी

महाराष्ट्र के नागपुर में चोरों ने एक वाइन शॉप को निशाना बनाया. दुकान शराब की बोतलों से भरी थी, लेकिन चोरों की नजर शराब पर नहीं, बल्कि कैश ड्रॉअर पर थी. तीन चोरों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया और करीब 60 हजार रुपये लेकर फरार हो गए. पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई.

Advertisement
तीन चोरों ने मिलकर वारदात को दिया अंजाम. (Photo: ITG) तीन चोरों ने मिलकर वारदात को दिया अंजाम. (Photo: ITG)

योगेश पांडे

  • नागपुर,
  • 30 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:37 AM IST

नागपुर में जब ये घटना हुई, तब सुबह के करीब पौने पांच बजे का वक्त था. सड़कें लगभग खाली थीं. तभी तीन लोग एक शराब की दुकान के पास पहुंचते हैं. दुकान में शराब का पूरा स्टॉक रखा था. चाहें तो कई बोतलें उठाकर ले जा सकते थे, लेकिन इन तीनों की नजर शराब पर नहीं थी. इनका टारगेट कुछ और था.

Advertisement

मामला नागपुर के तहसील इलाके की वाइन शॉप का है. पूरी कहानी दुकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. CCTV में दिखाई देता है कि तीन आरोपी दुकान के पास पहुंचते हैं. तीनों कुछ देर आसपास का जायजा लेते हैं. इसके बाद दो आरोपी बाहर ही रुक जाते हैं. इनका काम था पहरा देना. तीसरा आरोपी दुकान के शटर के पास जाता है.

यहां देखें Video

वो शटर को थोड़ा ऊपर उठाता है. जगह बनते ही उसके नीचे से दुकान के अंदर घुस जाता है. अब दुकान के अंदर सिर्फ वही है और बाहर उसके दो साथी निगरानी कर रहे हैं. अंदर जाने के बाद आरोपी शराब की बोतलों की तरफ नहीं जाता. वह सीधे दुकान के उस हिस्से में पहुंचता है, जहां कैश रखा था. वो ड्रॉअर खोलता है और उसमें रखे करीब 60 हजार रुपये निकाल लेता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: रेलवे स्टेशन पर सो रहे यात्री का फोन लेकर भागा चोर, RPF-GRP ने ऐसे दबोचा- VIDEO

इसके बाद जितनी चुपचाप दुकान में घुसा था, उतनी ही चुपचाप बाहर भी निकल आता है. बाहर उसके दोनों साथी पहले से इंतजार कर रहे थे. तीनों वहां से निकल जाते हैं. पूरी वारदात में शराब की एक भी बोतल चोरी नहीं हुई. दुकान में घुसे चोरों ने सिर्फ नकदी पर हाथ साफ किया. सीसीटीवी में घटना का समय सुबह करीब 4 बजकर 40 मिनट दिख रहा है. सुबह जब दुकान मालिक को चोरी की जानकारी हुई तो उसने पुलिस को सूचना दी.

जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज खंगाले. फुटेज में तीनों संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं. अब पुलिस इनकी पहचान करने और उन्हें पकड़ने में जुटी है. पुलिस आसपास लगे दूसरे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि ये पता लगाया जा सके कि आरोपी किस रास्ते से आए थे और वारदात के बाद किस तरफ भागे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »