चलती कार में लगी भीषण आग... फ्लाईओवर पर कूदकर ड्राइवर ने बचाई जान

महाराष्ट्र में नागपुर के वर्धा रोड पर स्थित फ्लाईओवर पर बुधवार की रात एक चलती कार में अचानक आग लग गई. कुछ ही मिनटों में कार जलकर खाक हो गई. गनीमत रही कि इस दौरान चालक ने समय रहते बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली.

Advertisement
वर्धा रोड पर जयप्रकाश मेट्रो स्टेशन के पास हुआ हादसा. (Photo: Screengrab) वर्धा रोड पर जयप्रकाश मेट्रो स्टेशन के पास हुआ हादसा. (Photo: Screengrab)

योगेश पांडे

  • नागपुर,
  • 19 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:06 AM IST

महाराष्ट्र के नागपुर में वर्धा रोड पर जयप्रकाश मेट्रो स्टेशन के पास डबलडेकर फ्लाईओवर पर चलती कार में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई. चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली. इस दौरान कुछ समय के लिए फ्लाईओवर पर ट्रैफिक जाम भी रहा.

जानकारी के अनुसार, कार चला रहे अमजद खान उर्फ इमरान खान यशोधरानगर के रहने वाले हैं, वह अपने एक रिश्तेदार से मिलकर घर लौट रहे थे. बुधवार की रात जब अमजद खान राजीव नगर के पास फ्लाईओवर पर पहुंचे, तभी कार के बोनट से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया. स्थिति को भांपते हुए उन्होंने तुरंत गाड़ी को सड़क किनारे रोकने की कोशिश की.

Advertisement

यहां देखें Video

इस दौरान कार के दरवाजे लॉक हो गए, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई. किसी तरह उन्होंने खुद को कार से बाहर निकाला. फ्लाईओवर पर कार से बाहर निकलते ही कुछ ही पलों में आग तेजी से भड़क उठी. पूरी कार आग की चपेट में आ गई और धू-धूकर जलने लगी.

कार में आग लगने की घटना के कारण फ्लाईओवर पर अफरा-तफरी मच गई और वाहनों की लंबी कतार लग गई. कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा.

यह भी पढ़ें: गुजरात में दर्दनाक हादसा... पुल से गिरकर कार में लगी आग, 2 महिला शिक्षकों समेत 3 की जिंदा जलकर मौत

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की बेसा-पिपला और नरेंद्रनगर केंद्र से दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी.

Advertisement

शुरुआती जांच में सामने आया है कि कार डीजल इंजन वाली थी. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है. हालांकि, असल वजह का पता लगाने के लिए आगे जांच जारी है. फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement