नागपुर के फार्म हाउस में लगी भीषण आग... 40 मिनट में जलकर खाक हो गया पूरा परिसर

नागपुर से करीब 55 किलोमीटर दूर कोंढाली के चंदनपारडी गांव के पास एक फार्म हाउस में भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि महज 40 मिनट में फार्म हाउस का ज्यादातर हिस्सा जलकर खाक हो गया. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था.

Advertisement
नागपुर से 55 किलोमीटर दूर हुई घटना. (Photo: Screengrab) नागपुर से 55 किलोमीटर दूर हुई घटना. (Photo: Screengrab)

योगेश पांडे

  • नागपुर,
  • 27 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 3:25 PM IST

महाराष्ट्र के नागपुर से करीब 55 किलोमीटर दूर कोंढाली के चंदनपारडी गांव के पास एक फार्म हाउस में गुरुवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि करीब 40 मिनट के भीतर फार्म हाउस का ज्यादातर हिस्सा जलकर खाक हो गया. गनीमत रही कि जिस वक्त आग लगी, उस समय फार्म हाउस के अंदर कोई मौजूद नहीं था.

Advertisement

घटना कोंढाली पुलिस थाना क्षेत्र की है. चंदनपारडी गांव के पास तालाब के किनारे एक फार्म हाउस बना हुआ है. गुरुवार सुबह यहां अचानक आग लग गई. कुछ ही देर में आग ने पूरे फार्म हाउस को अपनी चपेट में ले लिया. आग की लपटें देखकर आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना कोंढाली पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने फायर ब्रिगेड को मौके पर भेजा.

कोंढाली नगर पंचायत की फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने काम शुरू किया, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी. करीब 40 मिनट के भीतर फार्म हाउस का अधिकांश हिस्सा जल चुका था. आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक काफी नुकसान हो चुका था. फार्म हाउस तालाब के किनारे होने के बावजूद आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: मुंबई के ब्रिज पर चलती कार में अचानक लगी आग, दो युवक अंदर थे... अगले ही पल धू-धू कर जली गाड़ी

कोंढाली पुलिस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित परतेकी के मुताबिक, फार्म हाउस नागपुर निवासी पाटिल नाम के व्यक्ति का बताया जा रहा है. शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. हालांकि पुलिस आग लगने की वजह तलाश रही है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आग आखिर किस वजह से लगी.

हादसे की सबसे बड़ी राहत यही रही कि आग लगने के वक्त फार्म हाउस में कोई मौजूद नहीं था. इसलिए इस घटना में किसी के घायल होने या जान जाने की सूचना नहीं है. फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग आग से हुए नुकसान का जायजा ले रहे हैं और आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच कर रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »