ताज और ट्राइडेंट होटल को आतंकी हमले की धमकी, मुंबई पुलिस अलर्ट, सायन से संदिग्ध गिरफ्तार

मुंबई के ताज और ट्राइडेंट होटल को धमकी भरा कॉल मिला जिसमें आतंकी हमले की बात कही गई. सूचना मिलते ही पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी और पूरे होटल की तलाशी ली. कॉलर को सायन इलाके से हिरासत में लिया गया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और धमकी के पीछे की वजह जानने में जुटी है.

Advertisement
मुंबई के ताज और ट्राइडेंट होटल को धमकी भरा कॉल. (File Photo: ITG) मुंबई के ताज और ट्राइडेंट होटल को धमकी भरा कॉल. (File Photo: ITG)

दिव्येश सिंह

  • मुंबई ,
  • 06 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:42 PM IST

मुंबई के प्रतिष्ठित ताज होटल और ट्राइडेंट होटल को लेकर एक बार फिर सुरक्षा को लेकर अलर्ट की स्थिति बन गई. इन दोनों होटलों को एक धमकी भरा कॉल मिला, जिसमें कॉलर ने दावा किया कि यहां आतंकवादी हमला होने वाला है. इस सूचना के बाद मुंबई पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. धमकी मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने दोनों होटलों के चप्पे-चप्पे की तलाशी शुरू कर दी.

Advertisement

सुरक्षा एजेंसियों ने किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए पूरी सतर्कता बरती. इसके साथ ही दक्षिण मुंबई और तटीय इलाकों में पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नजर रखी जा सके. मुंबई पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कॉलर को ट्रेस किया. जांच के दौरान पुलिस ने कॉल करने वाले व्यक्ति को मुंबई के सायन इलाके से हिरासत में ले लिया. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि उसने इस तरह का धमकी भरा कॉल क्यों किया और इसके पीछे उसकी क्या मंशा थी.

मुंबई में हाई अलर्ट, ताज और ट्राइडेंट की सुरक्षा बढ़ाई गई

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं इसके पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं है या यह सिर्फ अफवाह फैलाने की कोशिश थी. बता दें, ताज होटल का नाम पहले भी एक बड़े आतंकी हमले से जुड़ चुका है. 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले में आतंकियों ने ताज होटल को निशाना बनाया था. इस दौरान आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच लंबी मुठभेड़ चली थी.

Advertisement

कॉल कर दी हमले की धमकी, पुलिस ने तुरंत बढ़ाई चौकसी

उस हमले में मुंबई में 166 से अधिक लोगों की मौत हुई थी और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. मरने वालों में 28 विदेशी नागरिक भी शामिल थे. यही वजह है कि इस तरह की किसी भी धमकी को पुलिस बेहद गंभीरता से लेती है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस की टीम लगातार निगरानी बनाए हुए है. अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement