सड़क पर करंट फैलने का जिम्मेदार कौन? नवी मुंबई हादसे के बाद ब्लेमगेम शुरू

मुंबई-नवी मुंबई में जलभराव के दौरान करंट से दो युवतियां घायल हो गईं. रिक्शा चालक की मदद से उनकी जान बच सकी. एमएसईबी ने स्ट्रीट लाइट वायर को जिम्मेदार बताया है.

Advertisement
बारिश के दौरान जलभराव के बीच हादसा (Photo: Screengrab/ITG) बारिश के दौरान जलभराव के बीच हादसा (Photo: Screengrab/ITG)

दीपेश त्रिपाठी

  • मुंबई,
  • 02 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:06 PM IST

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और नवी मुंबई में लगातार हो रही बारिश के बीच लापरवाही की एक तस्वीर सामने आई. जलभराव के बीच स्कूटी से गुजर रही दो युवतियां करंट की चपेट में आ गईं और सड़क पर गिर पड़ीं. मौके पर मौजूद एक रिक्शा चालक ने अपनी जान जोखिम में डालकर दोनों की मदद की, जिससे उनकी जान बच सकी. 

Advertisement

एमएसईबी यानी महाराष्ट्र राज्य विद्युत बोर्ड ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि जिस वायर की वजह से पानी में करंट फैला था, वह एमएसईबी का नहीं था जबकि वह स्ट्रीट लाइट का वायर था, जो नवी मुंबई महानगर पालिका ने लगाई थी.

घटना के बाद दोनों युवतियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. पीड़िता शुभांगी बालखंडे अब खतरे से बाहर हैं, लेकिन दूसरी लड़की उज्ज्वल बाग की हालत गंभीर बताई जा रही है.

प्रशासन पर उठ रहे सवाल...

मुंबई में हुए इस हादसे ने शहर की व्यवस्थाओं और प्रशासन की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता गजानन काले पिछले दो दिनों से अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार की मदद और इलाज की निगरानी कर रहे हैं. उनका कहना है कि हादसे के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई के लिए भी वे लगातार कोशिश कर रहे हैं. 

Advertisement

गजानन काले ने सत्ता पक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि नवी मुंबई के सांसद, पालक मंत्री, विधायक और स्थानीय नेताओं के पास उद्घाटन और समारोहों में शामिल होने का समय तो है, लेकिन सड़क पर हादसे का शिकार हुए गरीब परिवार का हाल जानने का वक्त नहीं है. 

यह भी पढ़ें: नवी मुंबई में अपार्टमेंट की छत गिरी, बेडरूम में सो रहे पिता-बेटी मलबे में दबे, एक की मौत

वहीं, पीड़ित परिवार का भी कहना है कि हादसे के बाद अब तक सत्ता पक्ष का कोई जनप्रतिनिधि उनसे मिलने नहीं पहुंचा. परिवार का आरोप है कि नगर निगम आयुक्त भी राजनीतिक दबाव के बाद अस्पताल पहुंचे.

हालांकि, इन आरोपों पर सत्ता पक्ष की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन बारिश के बीच हुए इस हादसे ने एक बार फिर शहर की बिजली व्यवस्था, जलभराव और प्रशासनिक जवाबदेही पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. अब देखना होगा कि इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों पर क्या कार्रवाई होती है और पीड़ित परिवार को कब तक इंसाफ मिल पाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »