अंधेरी, विरार, माटुंगा-पवई.... मुंबई में कहीं पेड़ उखड़े जो कहीं सड़कें बनीं दरिया, भारी बारिश ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश का असर देखने को मिला है. मुंबई के कई इलाकों में बारिश के बाद जलभराव की समस्या हुई है. वहीं, लोनावला में भी लगातार बारिश जारी है.

Advertisement
इस मॉनसून में अब तक लोनावला और आसपास के क्षेत्रों में कुल 1090 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है. (Photo: ITG) इस मॉनसून में अब तक लोनावला और आसपास के क्षेत्रों में कुल 1090 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है. (Photo: ITG)

मुस्तफा शेख

  • मुंबई,
  • 05 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:57 PM IST

महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश के बाद लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अंधेरी, विरार, माटुंगा और पवई समेत कई इलाकों में लोग मुश्किलों से जूझ रहे हैं. कहीं पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई हैं, तो कहीं जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है.

बता दें, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. लगातार बारिश के चलते कई इलाकों में सड़कें धंसने, पेड़ गिरने और घर ढहने की घटनाएं सामने आई हैं. इसके कारण सड़क और रेल यातायात भी बाधित हुआ है.

Advertisement

वहीं, पर्यटन नगरी लोनावला में भी मॉनसून पूरे शबाब पर है. पिछले 24 घंटों में यहां 267 मिलीमीटर यानी करीब 10 इंच बारिश दर्ज की गई, जो इस सीजन की अब तक की सबसे ज्यादा बारिश है.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान बिल्कुल सटीक साबित हुआ. वीकेंड पर लगातार हो रही बारिश ने पर्यटकों का उत्साह दोगुना कर दिया है. झरने, पहाड़ और हरियाली का नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक लोनावला पहुंच रहे हैं. इससे पर्यटन पर निर्भर व्यापारियों के चेहरों पर भी खुशी लौट आई है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में बारिश तो मुंबई में रेड अलर्ट, आज कुछ ऐसा रहने वाला है मौसम का मिजाज!

इस मॉनसून में अब तक लोनावला और आसपास के क्षेत्रों में कुल 1090 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है. अच्छी बारिश के चलते किसानों ने भी बुवाई का काम तेज कर दिया है.

Advertisement

हालांकि, पिछले साल आज ही के दिन तक 2392 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई थी. ऐसे में स्थानीय लोगों और किसानों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मॉनसून इसी तरह मेहरबान रहेगा और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.

बारिश से बढ़ा जलाशयों में पानी का स्तर

शनिवार, 4 जुलाई 2026 की सुबह से रविवार की सुबह के बीच हुई भारी बारिश के कारण मुंबई को पानी सप्लाई करने वाले सभी सात जलाशयों में पानी का स्तर काफी बढ़ गया है. नगर निगम के अनुसार, सातों जलाशयों में कुल पानी का स्टॉक अभी 13.19% तक पहुंच गया है, जिसमें पिछले 24 घंटों में ही 3.78% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

(Input- Shri Krushna Panchal)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »