अंदर एडमिट थे 9 नवजात बच्चे, महाराष्ट्र के अस्पताल में लगी भीषण आग- VIDEO

छत्रपति संभाजीनगर के एशियन अस्पताल में एनआईसीयू के एसी में शॉर्ट सर्किट से तड़के आग लग गई, जिसके बाद 9 नवजात समेत 58 मरीजों को बाहर निकाला गया. मेडिकल स्टाफ, पुलिस और दमकल की तेज कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

Advertisement
महाराष्ट्र के अस्पताल में भीषण आग लग गई. (Photo- Screengrab) महाराष्ट्र के अस्पताल में भीषण आग लग गई. (Photo- Screengrab)

इसरारउद्दीन चिश्ती

  • छत्रपति संभाजीनगर,
  • 04 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:05 PM IST

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एशियन अस्पताल में शुक्रवार तड़के आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आकाशवाणी चौक स्थित अस्पताल की पहली मंजिल पर करीब 2:10 बजे आग लगी. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष यानी एनआईसीयू के एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी. जिस वक्त आग लगी, पहली मंजिल पर कुल 58 मरीज भर्ती थे. इनमें 9 नवजात, 36 जनरल वार्ड के मरीज और 13 स्पेशल रूम के मरीज शामिल थे.

Advertisement

आग की सूचना मिलते ही अस्पताल के मेडिकल स्टाफ ने तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया. जवाहरनगर पुलिस, आरसीपी जवान और दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची. दमकल की दो गाड़ियां भेजी गईं. हालांकि, अस्पताल की फायर सेफ्टी व्यवस्था और कर्मचारियों की तत्परता के चलते दमकल टीम के पहुंचने से पहले ही आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया था.

यह भी पढ़ें: मुंबई से गायब होंगी झुग्गियां! 10 साल में स्लम-फ्री होगा शहर, जानें क्या है फडणवीस का 'मास्टरप्लान'

सभी 58 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला

आग के बाद कई एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल की पहली मंजिल पर भर्ती सभी 58 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. एनआईसीयू में भर्ती 9 नवजातों को भी तुरंत दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया. इनमें 5 बच्चों को घाटी अस्पताल, 3 को एमजीएम अस्पताल और एक बच्चे को संजीवनी अस्पताल भेजा गया.

Advertisement

स्टाफ की ट्रेनिंग से टला बड़ा हादसा

अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर शोएब हाशमी ने बताया कि स्टाफ को फायर सेफ्टी की ट्रेनिंग दी गई है. इसी ट्रेनिंग की वजह से कर्मचारियों ने आग लगते ही तुरंत कार्रवाई की. उन्होंने कहा कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो स्थिति गंभीर हो सकती थी.

यह भी पढ़ें: मुंबई के अस्पताल में भर्ती सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की कैसी है तबीयत, आया हेल्थ अपडेट

अस्पताल की सेवाएं दोबारा शुरू

अस्पताल प्रशासन फायर एनओसी से जुड़े दस्तावेज नगर निगम को भेज रहा है. सुरक्षा के लिहाज से अस्पताल के बाहर पुलिस तैनात की गई है. फिलहाल अस्पताल की सेवाएं दोबारा शुरू कर दी गई हैं. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. राहत की बात है कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »