मुंबई हिट-एंड-रन केस: वो नियम, जिसके तहत मिहिर शाह को शराब सर्व करने वाले पब मैनेजर की भी मुश्किलें बढ़ीं

महाराष्ट्र के आबकारी विभाग ने मुंबई के जुहू इलाके में उस बार को सील कर दिया है जहां शनिवार रात को मिहिर शाह और उसके दोस्त गए थे. वहां बार मैनेजर ने मिहिर को शराब परोसी थी, जिसकी उम्र अभी 24 साल भी नहीं हुई है. महाराष्ट्र में शराब पीने की कानूनी उम्र 25 साल है.

Advertisement
मिहिर ने अपनी बीएमडब्ल्यू कार से स्कूटी को टक्कर मार दी थी जिससे एक महिला की मौत हो गई थी. मिहिर ने अपनी बीएमडब्ल्यू कार से स्कूटी को टक्कर मार दी थी जिससे एक महिला की मौत हो गई थी.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 11:12 AM IST

मुंबई की एक अदालत ने बुधवार को बीएमडब्ल्यू ‘हिट-एंड-रन’ मामले के मुख्य आरोपी मिहिर शाह को 16 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया. तीन दिन पहले मिहिर ने कथित तौर पर अपनी बीएमडब्ल्यू कार से एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी थी, जिससे एक महिला की मौत हो गई थी जबकि उसका पति घायल हो गया था. इसके बाद मंगलवार को मिहिर शाह को अरेस्ट किया गया था.

Advertisement

इसके बाद सत्तारूढ़ शिवसेना ने उनके पिता राजेश शाह को पार्टी के उपनेता पद से हटा दिया है. इसके अलावा मुंबई नगर निगम ने एक स्थानीय बार में उस अनधिकृत निर्माण और बदलाव को ध्वस्त कर दिया, जहां मिहिर गया था. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बीएमडब्ल्यू मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया और पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की.

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने जुहू उपनगर में वाइस-ग्लोबल तापस बार में अनधिकृत निर्माण को ध्वस्त कर दिया. एक अधिकारी ने बताया कि बीएमसी के के-वेस्ट वार्ड कार्यालय की टीम बुधवार सुबह बार पहुंची और प्रतिष्ठान के अंदर किए गए अनधिकृत निर्माण और बदलावों को ध्वस्त कर दिया. उन्होंने कहा कि ग्राउंड फ्लोर पर लगभग 1,500 वर्ग फीट अतिरिक्त जगह लोहे का शेड लगाने के लिए बिना अनुमति के बनाई गई थी, जबकि पहली मंजिल पर कुछ क्षेत्र अवैध रूप से घेर लिया गया था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'पहले मिहिर ने BMW से महिला को घसीटा, फिर कुचला...' मुंबई हिट एंड रन केस में बोली पुलिस

25 साल उम्र है नियम
इससे पहले राज्य आबकारी विभाग ने उस बार को सील कर दिया था जहां शनिवार रात को हादसे से कुछ घंटे पहले मिहिर शाह और उसके दोस्त गए थे. आबकारी विभाग के एक अधिकारी ने पहले कहा था कि बार मैनेजर ने मिहिर को शराब परोसी थी, जिसकी उम्र अभी 24 साल भी नहीं हुई है, जो महाराष्ट्र में शराब पीने की कानूनी उम्र 25 साल का उल्लंघन है.

बता दें कि महाराष्ट्र में शराब पीने की कानूनी उम्र 25 वर्ष है. अगर किसी रेस्ट्रो एंड बार में 25 वर्ष से कम उम्र के लड़के या लड़की को शराब परोसी जाती है, तो यह कानून का उल्लंघन माना जाएगा.

इस नियम के मुताबिक, "25 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के संरक्षण और रखरखाव के लिए शराब परमिट प्राप्त करने के लिए पात्र है. शराब परमिट के बिना शराब खरीदना और पीना बॉम्बे निषेध अधिनियम, 1949 के तहत अपराध है."  नियम का उल्लंघन करने पर तीन महीने से लेकर पांच साल तक की जेल की सज़ा हो सकती है. इस नियम के तहत कम उम्र के लोगों को शराब दिए जाने पर दंड भी लगाया जाता है.

Advertisement

हादसे के बाद मिहिर ने बदल लिया था रूप

बुधवार को आरोपी मिहिर शाह को मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट (सिवरी अदालत) एस पी भोसले के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया. सुनवाई के दौरान पुलिस ने अदालत से कहा कि यह एक क्रूर और हृदयहीन अपराध है. पुलिस ने कहा कि आरोपी की अधिकतम हिरासत प्रदान की जानी चाहिए क्योंकि उन्हें (पुलिस को) यह जांच करनी है कि उसे भागने में किसने मदद की और साथ ही कार की नंबर प्लेट भी अभी तक बरामद नहीं हुई है.

अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि मिहिर शाह ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने बाल कटवाकर और दाढ़ी कटवाकर अपना रूप बदल लिया था, और यह पता लगाना जरूरी है कि उसे अपना रूप बदलने में किसने मदद की.

यह भी पढ़ें: मुंबई हिट एंड रन केस: आरोपी मिहिर के पिता पर शिवसेना का एक्शन, पार्टी ने छीनी पोस्ट

पुलिस ने पेश किया हादसे का खौफनाक सीसीटीवी फुटेज
पुलिस ने कोर्ट में इस हादसे का खौफनाक सीसीटीवी फुटेज पेश किया. इसमें मिहिर शाह अपनी लग्जरी कार से कावेरी नखवा को 1.5 किलोमीटर तक घसीटता हुआ देखा गया. इसके बाद कार रुकी. मिहिर और बिदावत ने महिला को बोनट से उतारा. उसे सड़क पर लिटाकर फरार हो गए. इस दौरान ड्राइविंग सीट पर बिदावत आ गया. कार को पीछे करते समय वो पीड़िता को बेरहमी से कुचलते हुए तेज रफ्तार से फरार हो गया.

Advertisement

शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने बुधवार को बीएमडब्ल्यू हिट-एंड-रन मामले में "बुलडोजर न्याय" की मांग की. उन्होंने जानना चाहा कि मामले में दंडात्मक कार्रवाई के तौर पर मिहिर शाह के घर पर बुलडोजर क्यों नहीं चलाया जा रहा है. वर्ली से विधायक ठाकरे ने कहा, "जो सरकार बुलडोजर न्याय में विश्वास करती है, उसे उनके घर पर बुलडोजर चलाना चाहिए. मैं मिहिर राजेश शाह के घर पर बुलडोजर न्याय देखना चाहता हूं." 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »