मुंबई के घाटकोपर इलाके की एक इमारत में लगी आग, सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती कराए गए 22 लोग, 1 की मौत

मुंबई के घाटकोपर इलाके में विश्वास नाम की इमारत के जूनो पिजा होटल के मीटर रूम से आग फैली है. इस आग के चलते 22 लोगों को पारेख अस्पताल में भर्ती कराया गया. जानकारी के मुताबिक लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद सभी को अस्पताल भेजा गया. इस आग की वजह से 1 की मौत भी हो गई.

Advertisement
मुंबई के घाटकोपर इलाके की एक इमारत में लगी आग मुंबई के घाटकोपर इलाके की एक इमारत में लगी आग

दीपेश त्रिपाठी

  • मुंबई,
  • 17 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 5:08 PM IST

मुंबई के घाटकोपर इलाके में आग लगने की खबर आई. इस आग में 2 लोग झुलसे तो एक की मौत हो गई. यह आग एक अस्पताल के नजदीक लगी. इस आग के चलते पारेख अस्पताल के 22 लोगों को नजदीकी अस्पताल में शिफ्ट कराया गया. जानकारी के मुताबिक लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद सभी को दूसरे अस्पताल में भेजा गया.

Advertisement

क्या है पूरा मामला?

जूनो पिजा होटल में लगी आग पर फिलहाल काबू पा लिया गया है, लेकिन इसमें 2 लोग घायल हुए हैं तो एक की मौत हुई है. दरअसल बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर जो मीटर बॉक्स था उसमें शॉक सर्किट की वजह से आग लगी थी और वहीं से आग ने पूरे बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया. 

बता दें कि विश्वास नाम की इमारत के जूनो पिजा होटल के मीटर रूम से आग फैली. पारेख अस्पताल विश्वास नाम की इमारत के नजदीक है. जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर में 14:08 बजे आग की खबर रिपोर्ट की गई. 

होटल इलाके में हताहत हुए लोग

1) सुश्री तान्या कांबले, 18 वर्ष की महिला - 18 से 20% जली हुई,

2) कुलसुम शेख, 20 वर्षीय महिला, दम घुटने से अस्पताल में भर्ती,

Advertisement

3) कुरशी डेधिया, 46 वर्षीय पुरुष को मृत घोषित कर दिया गया.

पुणे के बाहरी इलाके से भी आईं आग लगने की खबरें

इसके अलावा पुणे शहर के बाहरी इलाके में एक निजी कंपनी में भीषण आग लगने की भी खबर सामने आई. यह आग ग्राम वाडू के भीमा कोरेगांव स्थित एआईएम कंपनी में लगी. इस पर काबू पाने के लिए पीएमआरडीए की 4 दमकल गाड़ियां और पीएमसी और एमआईडीसी की 1-1 गाड़ियां आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश कर रही हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »