महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कोस्टल रोड टनल में चलती कार में अचानक आग लग गई. यह घटना बुधवार दोपहर करीब सवा बारह बजे हुई. आग लगते ही टनल में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और गाड़ियां यू-टर्न लेकर वापस जाने लगीं. घटना की जानकारी मुंबई फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम को दी गई.
यह टनल हाजी अली से वर्ली के बीच की लेन पर बना है, जो कोस्टल रोड का एक अहम हिस्सा है. घटना की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड यानी MFB की टीम, पुलिस और 108 एम्बुलेंस सेवा को मौके पर भेजा गया.
फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत टनल पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया. टनल के अंदर आग की लपटें उठती देख वहां से गुजर रहे लोग डर गए. कई गाड़ियां टनल में फंसने से बचने के लिए तुरंत यू-टर्न लेकर बाहर निकलने लगीं, जिससे कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
मौके पर मौजूद टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर पूरे स्थिति को नियंत्रण में लिया. राहत की बात यह है कि अब तक इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है.
पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर मौजूद हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं. आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है.
ऋत्विक भालेकर