बगावत के बीच चुपके-चुपके उद्धव सरकार उठा रही ये कदम, चार दिनों में 280 विकास कार्यों को मिली हरी झंडी

शिवसेना विधायक एकनाथ शिंदे के बगावत के बीच उद्धव सरकार चुपके-चुपके विकास कार्यों को हरी झंडी दे रही है. 21 जून को बगावत के बाद से चार दिनों में महाराष्ट्र सरकार ने 280 विकास कार्यों को हरी झंडी दी है.

Advertisement
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे. -फाइल फोटो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे. -फाइल फोटो

दिव्येश सिंह

  • मुंबई,
  • 25 जून 2022,
  • अपडेटेड 1:13 PM IST
  • बागी गुलाबराव पाटिल ने भी 84 जीआर जारी किया है
  • एनसीपी कोटे के मंत्रियों ने सबसे ज्यादा जीआर जारी किया है

शिवसेना के नेता एकनाथ शिंदे के बगावत के बीच महाराष्ट्र की सरकार चुपके-चुपके कई फैसले ले रही है. सूत्रों का कहना है कि 21 जून से अब तक महाराष्ट्र राज्य सरकारों के विभिन्न विभागों में लगभग 280 जीआर (विकास कार्यों के आदेश) जारी किए गए हैं. बता दें कि 21 जून को एकनाथ शिंदे और उनके समर्थक विधायकों ने पार्टी से बगावत कर दी थी. इसके बाद से महाविकास अघाड़ी सरकार में शामिल कांग्रेस और राकांपा के मंत्री विकास कार्यों से संबंधित जीआर को मंजूरी दे रहे हैं.

Advertisement

बताया जा रहा है कि एकनाथ शिंदे के साथ विद्रोह में शामिल हुए शिवसेना मंत्री गुलाबराव पाटिल ने भी अपने मंत्रालय में 84 जीआर जारी किए है. सूत्रों ने कहा कि एनसीपी विधायकों के मंत्रालयों की ओर से पिछले चार दिनों में सबसे ज्यादा जीआर जारी किए गए हैं. 

एकनाथ शिंदे ने जारी किया 38 विधायकों के समर्थन का पत्र

गुवाहाटी में शिवसेना के बागी विधायकों के साथ जमे एकनाथ शिंदे ने एक और धमाका किया है. उन्होंने 38 विधायकों के समर्थन वाला पत्र जारी किया है. शिंदे की ओर से जारी किए गए पत्र में सभी 38 विधायकों के हस्ताक्षर भी हैं.

गुवाहाटी में दोपहर 2 बजे शिंदे कैंप के विधायकों की मीटिंग

उधर, गुवाहाटी के रेडिसन ब्लू होटल में मौजूद शिवसेना के बागी विधायक आज 2 बजे अहम बैठक करने वाले हैं. बागी कैंप के नेता एकनाथ शिंदे ने ये मीटिंग बुलाई है. इस मीटिंग में विधायक आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे. इसके अलावा इस बैठक में अगर 16 विधायकों को डिप्टी स्पीकर की ओर से नोटिस भेजा जाता है तो इस पर भी चर्चा होगी. 

Advertisement

माना जा रहा है कि शिंदे गुट डिप्टी स्पीकर के इस आदेश के फैसले के खिलाफ कोर्ट जा सकता है. बता दें कि इस वक्त कुछ विधायकों ने डिप्टी स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया है. इस मीटिंग में इन तमाम मुद्दों पर चर्चा होगी. शिंदे गुट के विधायकों ने कहा है कि अगर उन्हें मुंबई बुलाया जाता है तो वे जाने को तैयार हैं.   

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »