Eknath Shinde News: एकनाथ शिंदे इज नॉट रीचेबल... सूरत उड़े 'बागी' विधायकों की लिस्ट, संजय राउत बोले- नहीं आएगा भूकंप

Eknath Shinde News: महाराष्ट्र सरकार के कई बागी विधायक मंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुजरात पहुंच गए हैं. इस बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि महाराष्ट्र में कोई राजनीतिक भूकंप नहीं आने वाला है.

Advertisement
एकनाथ शिंदे विधायकों के साथ गुजरात पहुंचे (फाइल फोटो) एकनाथ शिंदे विधायकों के साथ गुजरात पहुंचे (फाइल फोटो)

कमलेश सुतार / ऋत्विक भालेकर

  • मुंबई,
  • 21 जून 2022,
  • अपडेटेड 12:09 PM IST

महाराष्ट्र में राजनीतिक भूचाल आ गया है. शिवसेना के सीनियर नेता और मंत्री एकनाथ शिंदे कई विधायकों को लेकर गुजरात जा उड़े हैं. उन्होंने ऐसा महाराष्ट्र MLC चुनाव में की गई क्रॉस वोटिंग के बाद किया. इस क्रॉस वोटिंग का फायदा बीजेपी को मिला था. फिलहाल शिंदे के साथ ये विधायक सूरत के एक होटल में रुके हुए हैं. इन विधायकों की लिस्ट अब सामने आ गई है.

Advertisement

एकनाथ शिंदे के साथ गुजरात पहुंचने वाले नेताओं में महाराष्ट्र सरकार के दो मंत्री, शिंदे के बेटे भी शामिल हैं. एक निर्दलीय विधायक का नाम भी आया है.

यह भी पढ़ें - उद्धव सरकार पर खतरा? विधायकों को ले उड़े मंत्री एकनाथ शिंदे, गुजरात पहुंचे

एकनाथ शिंदे के साथ कौन-कौन विधायक गुजरात गया?

  1. तानाजी सावंत
  2. बालाजी कल्याणकर
  3. प्रकाश आनंदराव आबिटकर
  4. एकनाश शिंदे
  5. अब्दुल सत्तार
  6. संजय पांडुरंग
  7. श्रीनिवास वनगा
  8. महेश शिंदे
  9. संजय रायमुलकर
  10. विश्वनाथ भोएर
  11. संदीपन राव भूमरे
  12. शांताराम मोरे
  13. रमेश बोरनारे
  14. अनिल बाबर
  15. चिंमणराव पाटील
  16. शंभूराज देसाई
  17. महेंद्र दलवी
  18. शाहाजी पाटील
  19. प्रदीप जैस्वाल
  20. महेन्द्र थोरवे
  21. किशोर पाटील
  22. ज्ञानराज चौगुले
  23. बालाजी किणीकर
  24. भरतशेत गोगावले
  25. संजय गायकवाड
  26. सुहास कांदे

सांसद

  • डॉ श्रीकांत शिंदे (एकनाथ शिंदे के बेटे)

महाराष्ट्र MLC चुनाव में उद्धव सरकार को लगा झटका

बता दें कि कल महाराष्ट्र MLC चुनाव के नतीजे आए थे. इसमें महाविकास अघाड़ी सरकार को झटका लगा था. विधान परिषद चुनाव में छह में से अघाड़ी के सिर्फ 5 उमीदवार चुन कर आए हैं, वही बीजेपी के पांचों उम्मीदवार जीत गए. महाराष्ट्र में विधान विधान परिषद चुनाव में 10 सीटों पर 11 उम्मीदवार मैदान में थे. दसवें सीट पर कांग्रेस के दो उम्मीदवारों के बीच संघर्ष देखने को मिला, जिसमें भाई जगताप को जीत मिली और चंद्रकांत हंडोरे हार गए.

Advertisement

संजय राउत बोले- नहीं आएगा 'भूकंप'

शिवसेना के नेता संजय राउत का इस पूरे घटनाक्रम पर बयान आ गया है. उन्होंने कहा कि शिवसेना के कुछ विधायक और एकनाथ शिंदे से फिलहाल संपर्क नहीं हो पा रहा है. महाविकास अघाड़ी की सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है लेकिन BJP को यह याद रखना होगा कि महाराष्ट्र राजस्थान या मध्य प्रदेश से बहुत अलग है. राउत ने कहा कि हमें नहीं लगता कि महाराष्ट्र में कोई राजनीतिक भूकंप आने वाला है.

राउत ने कहा कि मैं एकनाथ शिंदे को जानता हूं. वह मेरे भाई है. वह सच्चे शिवसैनिक हैं. वह बिना किसी शर्त के वापस आ जाएंगे.

राउत ने कहा कि मैंने सुना है कि हमारे विधायक गुजरात राज्य के सूरत में हैं और उन्हें जाने नहीं दिया जा रहा है लेकिन, वे निश्चित रूप से लौटेंगे क्योंकि ये सभी शिवसेना को समर्पित हैं. मुझे विश्वास है कि हमारे सभी विधायक लौट आएंगे और सब ठीक हो जाएगा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »