महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, कोटमी जंगल में 13 नक्सली ढेर

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है. कोटमी जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों की शुक्रवार सुबह मुठभेड़ हुई. अभी तक 13 नक्सिलयों के शव बरामद किए गए हैं.

Advertisement
सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई है (फाइल फोटो) सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई है (फाइल फोटो)

पंकज खेळकर

  • गढ़चिरौली,
  • 21 मई 2021,
  • अपडेटेड 11:17 AM IST
  • गढ़चिरौली के कोटमी जंगल में मुठभेड़
  • 13 शव बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है. कोटमी जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों की शुक्रवार सुबह मुठभेड़ हुई. फायरिंग थम गई है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. अभी तक 13 नक्सिलयों के शव बरामद किए गए हैं. पुलिस को शक है कि मारे गए नक्सलियों में कई बड़े कमांडर हो सकते हैं.

गढ़चिरौली गोंडिया रेंज के आईजी संदी पाटिल ने नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. सुरक्षाबलों को शक है कि कई नक्सली अभी भी कोटमी जंगल में छिपे हो सकते हैं, इसलिए काफी अलर्ट होकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement