महाराष्ट्र के धुले में एक सगाई समारोह मातम में बदल गया. सगाई और हल्दी की तैयारियों के बीच दो ग्रुप में बहस हो गई और इस दौरान तीन लोगों को धारदार हथियारों से मार दिया गया. वहीं, तीन लोग घायल हो गए जिनका इलाज चल रहा है.
ये घटना धुले के पिंपलनेर तालुका के नीलकंठ नगर की है. शुरुआती जांच में पता चला है कि शादी के कार्ड में नाम छपने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ. मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि
देवेंद्र ज्ञानेश्वर पवार, सुरेश मोजगीर गोसावी और साहिल सुरेश गोसावी पर धारदार हथियारों से हमला किया गया. इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई, जबकि पंकज अशोक गिर, सुरेश सुपदुगीर और सागर गोसावी घायल हो गए. इन्हें इलाज के लिए गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.
एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.
पुलिस ने एक संदिग्ध को किया गिरफ्तार
मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने जानबूझकर इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई कर रही है. पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में भी लिया है.
aajtak.in