'महाराष्ट्र में विपक्ष से कोई भी विधायक सरकार में शामिल नहीं होना चाहिए...', BJP विधायक ने की मांग

महाराष्ट्र में विपक्ष के कुछ विधायकों के सत्ता पक्ष में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं. इस पर बीजेपी विधायक आशीष देशमुख ने कहा कि विपक्ष के विधायक अगर विपक्ष में ही रहें, तो यह ज्यादा बेहतर होगा.

Advertisement
महाराष्ट्र बीजेपी के विधायक आशीष देशमुख ने मांग की है कि महाराष्ट्र के कोई ऑपरेशन की जरूरत नहीं है. (Photo: ITG) महाराष्ट्र बीजेपी के विधायक आशीष देशमुख ने मांग की है कि महाराष्ट्र के कोई ऑपरेशन की जरूरत नहीं है. (Photo: ITG)

योगेश पांडे

  • नागपुर,
  • 22 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:30 PM IST

महाराष्ट्र में एक बार फिर उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के 6 सांसदों ने बगावत करते हुए अलग गुट बना लिया है. वहीं, माना जा रहा है कि 'ऑपरेशन टाइगर' अब फाइनल राउंड में पहुंच चुका है. उद्धव ठाकरे के बागी सांसद औपचारिक रूप से एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने का ऐलान कर सकते हैं. वहीं अब महाराष्ट्र में विपक्ष के कुछ विधायकों की सत्ता में शामिल होने की चर्चाएं जोर पकड़ रही है.

Advertisement

ऐसे में महाराष्ट्र बीजेपी के विधायक आशीष देशमुख ने मांग की है कि महाराष्ट्र के कोई ऑपरेशन की जरूरत नहीं है, विपक्ष के कोई भी विधायक को सत्ता के शामिल नहीं कराना चाहिए. अगर विपक्ष के विधायक सत्ता में शामिल होते है तो भीड़ हो जाएगी, भीड़ करने की कोई जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि जब चुनाव आएंगे तो सीट बंटवारे को लेकर दरारे पैदा होंगी.

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी के मामले में MP से एक आरोपी गिरफ्तार

विधायक आशीष देशमुख ने कहा कि, केंद्र में NDA को मजबूत करने के लिए जो संसद NDA में आ रहे है उनका स्वागत है. लेकिन महाराष्ट्र में विपक्ष के विधायकों को सत्ता में बिल्कुल शामिल नहीं करना चाहिए. महाराष्ट्र में महायुति सरकार के पास 3/4 से ज्यादा बहुमत है.

Advertisement

नागपुर जिले के सावनेर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक आशीष देशमुख ने कहा है कि, हमारे पास पहले ही 3/4 से ज्यादा बहुमत है. विपक्ष के विधायक विपक्ष में रहें तो ज्यादा बेहतर है ऐसा मेरा मानना है.

बता दें कि महाराष्ट्र की राजनीति में 'ऑपरेशन टाइगर' की चर्चा सबसे पहले 2022 में शुरू हुई थी. इसे एक ऐसी रणनीति माना जाता है, जिसके तहत एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और महायुति गठबंधन कथित तौर पर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के सांसदों और नेताओं को अपने खेमे में शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »