महाराष्ट्र: फुटबॉल क्लबों की आड़ में कट्टरपंथ का खेल, ATS की छापेमारी में बड़े नेटवर्क का खुलासा

महाराष्ट्र एटीएस ने यवतमाल और अहिल्यानगर में छापेमारी कर एक संदिग्ध कट्टरपंथ नेटवर्क का खुलासा किया है. यह नेटवर्क कथित तौर पर फुटबॉल क्लबों के जरिए मुस्लिम युवाओं को गुमराह कर रहा था. छापेमारी में तलवारें और इलेक्ट्रॉनिक सबूत मिले हैं.

Advertisement
यवतमाल से अहिल्यानगर तक एटीएस ने छापेमारी की है. (Photo- ITG) यवतमाल से अहिल्यानगर तक एटीएस ने छापेमारी की है. (Photo- ITG)

दिव्येश सिंह

  • मुंबई,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:06 PM IST

महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) ने यवतमाल और अहिल्यानगर (अहमदनगर) जिलों में एक ऐसे संदिग्ध नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है, जो फुटबॉल के प्रति रुचि रखने वाले मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने का काम कर रहा था. 

अधिकारियों का कहना है कि आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद एजेंसी ने इस सप्ताह की शुरुआत में 21 जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की और कई संदिग्धों को हिरासत में लिया. तलाशी के दौरान अधिकारियों ने तलवारें और अन्य कई सामग्रियां भी जब्त कीं.

Advertisement

जांचकर्ताओं के अनुसार, यवतमाल के पुसाद क्षेत्र में फुटबॉल काफी लोकप्रिय है और वहां कई स्थानीय क्लब सक्रिय हैं. संदिग्ध नेटवर्क इन क्लबों के माध्यम से उन लड़कों की पहचान करता था जो फुटबॉल में सक्रिय थे. 

फुटबॉल क्लब बने 'हंटिंग ग्राउंड'
एटीएस को संदेह है कि इन खेल मंचों का उपयोग भोले-भाले युवाओं को प्रभावित करने और उन्हें कट्टरपंथी विचारधारा से जोड़ने के लिए किया जा रहा था.  पुसाद में फुटबॉल के प्रति आकर्षित मुस्लिम बच्चों और किशोरों की अच्छी खासी संख्या है, और इस क्षेत्र में कई स्थानीय क्लब भी संचालित हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें: अलकायदा की महिला आतंकी शमा परवीन बेंगलुरु से गिरफ्तार, गुजरात एटीएस का बड़ा एक्शन

ऐसा संदेह कि फुटबॉल से संबंधित कुछ प्लेटफार्मों का उपयोग कमजोर युवाओं की पहचान करने, उन्हें प्रभावित करने और उन्हें विचारधारा की चपेट में लेने के लिए किया जा रहा था.  

Advertisement

छापेमारी के दौरान अहिल्यानगर से तलवारें, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सीसीटीवी फुटेज और कई संदिग्ध दस्तावेज जब्त किए गए हैं. जांच में यह भी सामने आया है कि इस प्रक्रिया के तहत कुछ लड़कों को महाराष्ट्र से बाहर भी भेजा गया था, जिससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं.

फिलहाल जांच जारी
एटीएस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक कोई औपचारिक मामला दर्ज नहीं किया गया है. वर्तमान में जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और दस्तावेजों का विश्लेषण किया जा रहा है. सीसीटीवी फुटेज के जरिए संदिग्धों की आवाजाही और बैठकों के नेटवर्क को ट्रैक किया जा रहा है. जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement