मुंबई में शॉपिंग सेंटर में लगी आग, मौके पर पहुंचीं 14 दमकल गाड़ियां

मुंबई के बोरीवली में एक शॉपिंग सेंटर में शनिवार सुबह आग लग गई. भीषण आग थी. आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 14 गाड़ियां लगीं. स्थिति को देखते हुए पुलिस भी मौके पर पहुंची.

Advertisement
शॉपिंग सेंटर में लगी भीषण आग (फोटो-ANI) शॉपिंग सेंटर में लगी भीषण आग (फोटो-ANI)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 11 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 4:30 PM IST

  • बोरीवली में एक शॉपिंग सेंटर में सुबह आग लग गई
  • आग की वजह से चारों तरफ धुआं ही धुआं हो गया

मुंबई के बोरीवली में एक शॉपिंग सेंटर में शनिवार सुबह आग लग गई. भीषण आग थी. आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 14 गाड़ियां लगी थीं. स्थिति को देखते हुए पुलिस भी मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है कि आग बुझाने की काम अभी जारी है.

Advertisement

मुंबई के बोरीवली वेस्ट में एक शॉपिंग सेंटर में भीषण आग लग गई. आग की वजह से चारों तरफ धुआं ही धुआं हो गया है. इन्द्रप्रस्थ शॉपिंग सेंटर में ज्यादातर मोबाइल दुकानें हैं. दो मोबाइल की दुकानें पूरी तरह आग की चपेट में हैं. 14 दमकल की गाड़ियां मौके पर, बेसमेंट में आग की वजह से फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के लिए पहुंचना मुश्किल हो रहा है.

आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. लेकिन कोरोना संकट के बीच इस घटना की वजह से इलाके में चारों तरफ अफरा तफरी फैल गई .हालां कि अग्निशमन विभाग की दमकल गाड़ियां आग बुझाने के काम में जुटी रहीं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »