केतन मर्डर केस: सिया को लेकर लोहागढ़ किला पहुंची पुलिस, सामने हुआ सीन रीक्रिएशन, Exclusive Video

पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच को लेकर पुलिस आज सिया गोयल को लेकर लोहागढ़ किले पर पहुंची. आज रविवार की सुबह 6:30 बजे उसे घटनास्थल ले जाया गया, जहां सीन रीक्रिएशन हुआ. पुलिस इस दौरान यह समझने की कोशिश कर रही है कि वारदात कैसे हुई और आरोपियों के बयान घटनास्थल के हालात से कितने मेल खाते हैं.

Advertisement
सिया को लेकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस. (Photo: Screengrab) सिया को लेकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस. (Photo: Screengrab)

ओमकार

  • पुणे,
  • 28 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:06 PM IST

पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में जांच अब उस मोड़ पर पहुंच गई है, जहां पुलिस सीन रीक्रिएट कर पूरी कहानी समझने की कोशिश कर रही है. आज रविवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे पुणे ग्रामीण पुलिस सिया गोयल को लोहागढ़ किले पर लेकर पहुंची. यही वो जगह है, जहां 18 जून को रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत हुई थी.

Advertisement

पुलिस ने यहां सीन रीक्रिएट कराया. यानी आरोपी से यह दिखवाया गया कि उस दिन क्या हुआ था, कौन कहां खड़ा था और आखिर केतन अग्रवाल खाई में कैसे गिरा. अधिकारियों के मुताबिक, पहले सिया गोयल को उस जगह ले जाया गया, जहां से कथित तौर पर उसने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर केतन को धक्का दिया था. 

यहां देखें Video...

पुलिस का कहना है कि इस पूरी कवायद का मकसद आरोपियों के बयानों को घटनास्थल की परिस्थितियों से मिलाना है. यानी जो कहानी दोनों पूछताछ में बता रहे हैं, क्या वह जमीन पर भी वैसी ही दिखती है? क्या जिस जगह का जिक्र किया गया, वहां से धक्का देना संभव था? क्या घटनाक्रम उसी क्रम में हुआ, जैसा आरोपी बता रहे हैं? इन सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Love, Lie and Law... भाई के क्रिकेट वाले दोस्त से प्यार, वहीं से शुरू हुई सिया-चेतन की कहानी

इस केस में अब तक की जांच के मुताबिक, 20 साल की सिया गोयल की इंगेजमेंट पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल से हुई थी. लेकिन पुलिस का दावा है कि सिया यह शादी नहीं करना चाहती थी. इस बीच उसका 22 साल के चेतन चौधरी के साथ अफेयर चल रहा था. पुलिस का आरोप है कि दोनों ने मिलकर केतन को रास्ते से हटाने की साजिश रची.

यहां देखें Video

पूछताछ में सिया ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि अगर वह इस तय हो चुकी अरेंज मैरिज से इनकार करती, तो परिवार की बदनामी होती. इसलिए दोनों ने कथित तौर पर एक ऐसा रास्ता चुना, जिसने पूरे मामले को हत्या में बदल दिया. पुलिस के मुताबिक, केतन को घूमने के बहाने लोहागढ़ किले पर बुलाया गया और वहां मौका देखकर उसे गहरी खाई में धक्का दे दिया गया.

यहां देखें Video...

जांच टीम मोबाइल फोन की लोकेशन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, डिजिटल फुटप्रिंट, सीसीटीवी फुटेज और घटना से पहले और बाद की एक्टिविटीज की भी जांच कर रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि हत्या की प्लानिंग कब बनी, कैसे बनी और क्या इसमें किसी और की भी कोई भूमिका थी.

Advertisement

पुणे ग्रामीण पुलिस का कहना है कि सीन रीक्रिएशन जांच का अहम हिस्सा है. अगर आरोपियों के बयान और घटनास्थल पर मिले सबूतों में कोई विरोधाभास मिलता है, तो जांच उसी आधार पर आगे बढ़ेगी.

क्या है पूरा मामला

18 जून को पुणे के 26 साल के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की लोहागढ़ किले से गिरकर मौत हो गई थी. शुरुआती तौर पर इसे हादसा माना गया, लेकिन पुलिस जांच में मामला कथित तौर पर साजिशन हत्या का निकला. पुलिस के अनुसार, केतन अपनी मंगेतर सिया गोयल के साथ किले पर घूमने गए थे, जबकि सिया का कथित प्रेमी चेतन चौधरी पहले से वहां मौजूद था.

आरोप है कि पहले से बनाई गई प्लानिंग के तहत सिया ने इशारा किया और चेतन ने पीछे से केतन को गहरी खाई में धक्का दे दिया. पूछताछ में मिले इनपुट और अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है. अब सीन रीक्रिएशन सहित तकनीकी व फॉरेंसिक जांच के जरिए पूरे घटनाक्रम की जांच चल रही है.

केतन से शादी नहीं करना चाहती थी सिया

पुलिस जांच में इस मामले से जुड़े कई नए दावे सामने आए हैं. जांचकर्ताओं के मुताबिक, पूछताछ के दौरान सिया गोयल ने कहा कि वह केतन अग्रवाल से शादी नहीं करना चाहती थी, लेकिन अरेंज मैरिज का रिश्ता तोड़ने पर परिवार और समाज में बदनामी का डर था. पुलिस का दावा है कि इसी वजह से सिया और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने केतन को रास्ते से हटाने की प्लानिंग की.

Advertisement

जांच में यह भी सामने आया है कि सिया का मानना था कि केतन की मौत के बाद उसे शादी का फैसला टालने के लिए कम से कम तीन साल का समय मिल जाएगा. वहीं पुलिस को यह भी शक है कि चेतन ने भी सिया से शादी करने से पहले कुछ साल का वक्त मांगा था. जांच के दौरान यह जानकारी भी मिली कि फरवरी में सिया की इंगेजमेंट से पहले जनवरी में वह चेतन और अपने कुछ दोस्तों के साथ पांच दिन की उदयपुर ट्रिप पर गई थी. पुलिस इन सभी फैक्ट्स को जोड़कर जांच रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »