केतन मर्डर केस: पुलिस ने जब्त की चेतन की बाइक, हुडी और हेडफोन, कराई जा रही फॉरेंसिक जांच

पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में लोनावला ग्रामीण पुलिस ने जांच तेज कर दी है. पुलिस ने चेतन चौधरी की वह बाइक जब्त कर ली है, जिससे वह कथित तौर पर वारदात वाले दिन लोहागढ़ किले तक गया था. इसके अलावा घटना के समय पहनी गई हुडी और हेडफोन भी जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए गए हैं.

Advertisement
पुलिस का कहना है कि हुडी पहनकर किले पर पहुंचा था चेतन चौधरी. (Photo: ITG) पुलिस का कहना है कि हुडी पहनकर किले पर पहुंचा था चेतन चौधरी. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • पुणे,
  • 28 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:27 AM IST

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में जांच लगातार आगे बढ़ रही है. लोनावला ग्रामीण पुलिस ने चेतन चौधरी की उस बाइक को जब्त कर लिया है, जिससे वह कथित तौर पर वारदात वाले दिन पुणे से लोहागढ़ किले तक पहुंचा था. पुलिस ने आरोपी की हुडी और हेडफोन भी जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं.

पुणे के 26 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की कथित हत्या के मामले में लोनावला ग्रामीण पुलिस लगातार सबूत जुटाने में लगी है. अब पुलिस ने सिया गोयल के बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी की बाइक जब्त कर ली है. पुलिस का कहना है कि इसी बाइक से चेतन 18 जून को पुणे से लोहागढ़ किले तक गया था.

Advertisement

सिर्फ बाइक ही नहीं, पुलिस ने चेतन की वह हुडी और हेडफोन भी जब्त किए हैं, जिन्हें उसने कथित तौर पर घटना वाले दिन पहन रखा था. पुलिस के मुताबिक, बाइक और कपड़ों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है, ताकि घटना वाली जगह और आरोपियों के बीच मौजूद सबूतों को जुटाया जा सके.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, पुलिस बोली- सिया के इशारे पर प्रेमी ने खाई में दिया धक्का

दरअसल, मामला 18 जून का है. पुलिस के अनुसार, पुणे के रहने वाले 26 साल के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल अपनी मंगेतर सिया गोयल के साथ लोहागढ़ किले पर पहुंचे थे. जांच में पुलिस का दावा है कि पहले से तय प्लानिंग के तहत सिया का कथित प्रेमी चेतन चौधरी भी वहां पहुंचा था.

Advertisement

पुलिस का आरोप है कि प्लानिंग के हिसाब से सिया ने नीचे बैठकर चेतन को इशारा किया था. सिया का बैठना एक तरह का 'सिग्नल' था, जिसके बाद पीछे से आए चेतन ने केतन को खाई में धक्का दे दिया. इस घटना में केतन की मौके पर ही मौत हो गई थी.

शुरुआती जांच में इसे हादसा माना गया था, लेकिन बाद में पुलिस को मिले साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर मामला कथित साजिशन हत्या का निकला. पुलिस का यह भी दावा है कि पूछताछ के दौरान दोनों ने घटनाक्रम की जानकारी दी है. 

अब पुलिस का फोकस फॉरेंसिक रिपोर्ट, इलेक्ट्रॉनिक सबूत और घटना वाली जगह से मिले अन्य सबूतों पर है. इसी के साथ चेतन की बाइक, कपड़ों और अन्य बरामद सामान की जांच चल रही है. फिलहाल, पुलिस फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

कैसे पुलिस की नजर में आया था चेतन चौधरी?

सवाल था कि मंगेतर सिया गोयल के साथ मौजूद दूसरा आरोपी आखिर पुलिस की नजर में कैसे आया? इसका जवाब टिकट काउंटर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मिला. फुटेज में केतन और सिया के कुछ मीटर पीछे एक युवक चलता दिखाई दिया था. उसने शॉर्ट्स के साथ हुडी पहन रखी थी, हुडी को चेहरे तक खींच रखा था और ऊपर से हेडफोन लगाए हुए था, जिससे उसकी पहचान छिपी रहे. पुलिस के मुताबिक, यही संदिग्ध शख्स बाद में चेतन चौधरी निकला.

Advertisement

जांच अधिकारियों का शक उस वक्त और गहरा गया, जब उन्होंने देखा कि घटना वाले दिन इलाके का तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस था. इतनी गर्मी में किसी व्यक्ति का पूरे शरीर और चेहरे को हुडी से ढंककर घूमना सामान्य नहीं लगा. एक दूसरी सीसीटीवी फुटेज में पुलिस ने देखा कि जैसे ही सिया पीछे मुड़कर देखती है, हुडी पहना युवक तुरंत नीचे बैठ जाता है. पुलिस ने इसके बाद तकनीकी जांच के साथ कॉल रिकॉर्ड्स खंगाले. इसके बाद उसकी पहचान चेतन चौधरी के रूप में हुई.

हुडी वाले युवक ने टिकट भी लेने से कर दिया था इनकार

पुलिस ने तकनीकी सबूतों पर फोकस किया. इसमें सामने आया कि सिया गोयल और चेतन चौधरी लंबे समय से लगातार संपर्क में थे. पुलिस को दोनों के बीच हजारों कॉल और कई घंटों तक हुई बातचीत के रिकॉर्ड मिले, जिससे दोनों के बीच अफेयर का संदेह हुआ. वहीं, लोहागढ़ किले के गेटकीपर धीरज जाधव ने 'आजतक' को बताया था कि उस संदिग्ध युवक ने मास्क और लंबी बाजू के स्पोर्ट्स कपड़ों से खुद को ढंक रखा था. पूछने पर उसने कहा था कि वह सिर्फ एक्सरसाइज करने आया है और उसने 25 रुपए का एंट्री टिकट लेने से भी इनकार कर दिया था. ये सभी तथ्य पुलिस की जांच का हिस्सा हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »