महाराष्ट्र के कोल्हापुर में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारकर फरार हुआ चालक-VIDEO

महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के इचलकरंजी में तेज रफ्तार टाटा पंच कार ने बाइक सवार सुशांत शेवाले को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे के बाद चालक घायल की मदद करने के बजाय फरार हो गया. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है. शिवाजीनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है और मामले की जांच जारी है.

Advertisement
मौके से फरार हुआ कार चालक.(Photo: Screengrab) मौके से फरार हुआ कार चालक.(Photo: Screengrab)

दीपक सूर्यवंशी

  • कोल्हापुर,
  • 06 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 11:37 PM IST

महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में हिट एंड रन का मामला सामने आया है. इचलकरंजी के पास कबनूर चौक पर तेज रफ्तार टाटा पंच कार ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद कार चालक घायल को अस्पताल पहुंचाने के बजाय मौके से फरार हो गया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है.

Advertisement

दरअसल, यह घटना सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, खोतवाड़ी निवासी सुशांत शेवाले इचलकरंजी-कबनूर मार्ग से बाइक पर जा रहे थे. इसी दौरान कबनूर चौक पर शिरढोण निवासी आशिष माणगावे की टाटा पंच कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी.

यह भी पढ़ें: कोल्हापुर में 1000 फीट गहरी खाई में मिली इंजीनियरिंग छात्रा की लाश, बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार घायल हो गए. हादसे के बाद कार चालक ने रुककर उनकी मदद नहीं की और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के बजाय वहां से भाग निकला. घायल सुशांत शेवाले का इलाज चल रहा है.

CCTV में कैद हुई टक्कर, पुलिस में शिकायत

हादसे का पूरा घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया. फुटेज में कार की टक्कर और उसके बाद चालक के मौके से निकलने की घटना कैद हुई है. वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में है.

Advertisement

इस संबंध में शिवाजीनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है.

इचलकरंजी-कबनूर मार्ग पर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल

इस घटना ने एक बार फिर वाहन चालकों की जिम्मेदारी और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. इचलकरंजी-कबनूर मार्ग पर पहले भी गंभीर सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं.

बीते सितंबर में इसी रास्ते पर गड्ढे से बचने की कोशिश में एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. उस हादसे में 16 साल के दो छात्र गंभीर रूप से घायल हुए थे. लगातार हो रही दुर्घटनाओं के चलते इस मार्ग पर सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »