सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने पत्नी पर बॉस के साथ संबंध बनाने का डाला दबाव, इनकार करने पर दिया तीन तलाक

महाराष्ट्र के कल्याण में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति ने अपनी पत्नी पर बॉस के साथ संबंध बनाने और मायके से 15 लाख रुपये लाने का दबाव बनाया. पत्नी के इनकार पर उसने तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया. पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

Advertisement
(प्रतीकात्मक फोटो) (प्रतीकात्मक फोटो)

मिथिलेश गुप्ता

  • कल्याण,
  • 24 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 5:47 PM IST

महाराष्ट्र के कल्याण से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी पत्नी को मायके से 15 लाख रुपये लाने और अपने ऑफिस के बॉस के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला. बताया जा रहा है कि पत्नी ने जब इनकार किया, तो पति ने उसकी पिटाई कर तीन बार तलाक कहकर घर से निकाल दिया.

Advertisement

पीड़िता छत्रपति संभाजी नगर इलाके की रहने वाली है और उसकी शादी इसी साल जनवरी में कल्याण के एक हाई-प्रोफाइल इलाके में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर से हुई थी. शादी के कुछ महीनों तक सब कुछ सामान्य था, लेकिन कुछ दिन बाद पति ने अपनी पत्नी को मायके से 15 लाख रुपये लाने के लिए परेशान करना शुरू कर दिया. उसने कहा कि पहली पत्नी को तलाक देने के लिए पैसे चाहिए.

पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाला

आरोप है कि पति ने एक ऑफिस पार्टी में अपनी पत्नी से अपने बॉस के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी डाला. पत्नी के मना करने पर उसने ना सिर्फ उसकी पिटाई की, बल्कि गुस्से में आकर तीन तलाक देकर उसे घर से बाहर निकाल दिया.

पीड़िता ने 19 दिसंबर को संभाजी नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई, जिसे 20 दिसंबर को कल्याण के बाजारपेठ पुलिस थाने स्थानांतरित कर दिया गया. पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. 

Advertisement

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर गुस्से का माहौल है और आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की जा रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »